एक्सप्लोरर

Gomti Pustak Mahotsav में बोले सीएम योगी- टेक्नोलॉजी के दास न बनें, पुस्तकों की ओर लौटें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि भारत की श्रुति परंपरा का महत्व बहुत गहरा है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोमती रिवर फ्रंट पार्क में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन किया. यह महोत्सव नेशनल बुक ट्रस्ट और लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है, जो 9 से 17 नवंबर तक चलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर बच्चों से पाठ्यक्रम के साथ-साथ रचनात्मक और ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ने की अपील की.

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सिर्फ पाठ्यक्रम की किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि अच्छी किताबें पढ़ें और उनसे अच्छी बातें सीखें. उन्‍होंने सभी बच्चों से मेले में एक-एक पुस्तक खरीदने का अनुरोध किया, ताकि उनमें पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित हो सके. मुख्यमंत्री ने डिजिटल युग के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के युवा 24 घंटों में से लगभग 6 घंटे स्मार्टफोन या अन्य डिजिटल डिवाइस पर व्यतीत कर रहे हैं. अगर इस समय का उपयोग किसी सार्थक कार्य में किया जाए, तो यह समाज और युवा दोनों के लिए लाभकारी हो सकता है. उन्होंने कहा कि हमें तकनीक का उपयोग करना चाहिए, न कि उसका गुलाम बनना चाहिए.


Gomti Pustak Mahotsav में बोले सीएम योगी- टेक्नोलॉजी के दास न बनें, पुस्तकों की ओर लौटें

मुख्यमंत्री ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि भारत की श्रुति परंपरा का महत्व बहुत गहरा है. नैमिषारण्य जैसे पवित्र स्थानों पर ऋषियों ने ज्ञान को लिपिबद्ध किया, जिससे वह एक तीर्थ स्थल बन गया. उन्होंने कहा कि हमारे देश में सुनना, मनन करना और उसे आचरण में उतारना एक परंपरा रही है. आज हमें फिर से इस परंपरा को जीवंत करना होगा.

यूपी उपचुनाव के बीच किसानों को एक अरब छह करोड़ से अधिक का तोहफा, जानें किसे होगा फायदा

उत्तर प्रदेश सौभाग्यशाली है- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सौभाग्यशाली है कि यहां महर्षि वाल्मीकि और तुलसीदास जैसे महान कवि हुए. उन्होंने महाकाव्य 'रामचरित मानस' का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे घर-घर में गाया जाता है. उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता का उदाहरण देते हुए कहा कि युद्ध भूमि में भी ज्ञान की सर्वश्रेष्ठ कृति रची गई थी. हमें अपनी इस महान परंपरा पर गर्व करना चाहिए और इसे संजोए रखना चाहिए. मुख्यमंत्री ने नेशनल बुक ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की और सुझाव दिया कि उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में ऐसे पुस्तक मेलों का आयोजन होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह के मेलों से समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचेगा और लोगों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमें डिजिटल डिवाइस पर बिताए जाने वाले समय को कम करके पुस्तकों के अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमारी सोच को विस्तार देती हैं और हमें समाज के प्रति जागरूक बनाती हैं. हमें अपनी नई पीढ़ी को इस दिशा में प्रेरित करना होगा.

गोमती पुस्तक महोत्सव के इस तृतीय संस्करण में लेखक, समाज के सुधिजन और पुस्तक प्रेमी उपस्थित रहे. मेले में बुक स्टॉलों पर मुख्यमंत्री ने स्वयं जाकर पुस्तकों का अवलोकन किया और आयोजकों को इस अभिनव प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं.

--- आईएएनएस

विकेटी/सीबीटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
UP News: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ
वाराणसी: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget