एक्सप्लोरर

सपा के कार्यक्रम में लगे ठुमके, नेताओं को भीड़ जुटाने के लिए लेना पड़ रहा है लड़कियों के डांस का सहारा

मेरठ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर लड़कियों ने जमकर ठुमके लगाए. सपा के राजनीतिक मंच पर डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Meerut Dance in Samajwadi Party Program: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए अब मंच पर लड़कियों के डांस का सहारा लेना पड़ रहा है. मेरठ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर लड़कियों ने जमकर ठुमके लगाए. इतना ही नहीं लड़कियों के डांस पर रागिनी का मजा लेने पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर तालियां और सीटियां भी बजाई. समाजवादी पार्टी के राजनीतिक मंच पर डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

मंच पर मौजूद रहे नेता
मामला मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र का है, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए 25 गांव के लोगों को इकट्ठा किया गया था. इतना ही नहीं नवनिर्वाचित बीडीसी और ग्राम प्रधानों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था. इसके अलावा कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए खुद पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर जिलाध्यक्ष समेत कई आला नेता मंच पर मौजूद रहे. लेकिन, इस कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए समाजवादी पार्टी के लोगों ने लड़कियों के डांस का सहारा लिया. 

लड़कियों ने किया डांस
दरअसल, डांस कार्यक्रम के आयोजन की खबर सुनते ही गांव के लोग बरसाती मौसम में भी कार्यक्रम देखने के लिए इकट्ठा हो गए. जिसके बाद मंच पर जमकर रागनी हुई. रागिनी के दौरान लड़कियों ने डांस भी किया जिस पर इलाके के लोगों ने जमकर तालियां और सीटियां भी बजाई.

स्टेज राजनीतिक मंच में तब्दील हो गया
कार्यक्रम में जबरदस्त भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद डांस का स्टेज राजनीतिक मंच में तब्दील हो गया. नेताओं ने अपने भाषण दिए और 2022 में सरकार बनाने का दावा कर डाला. इतना ही नहीं जनता से लुभावने वादे करके वोट डालने की अपील भी की गई. लेकिन, शायद समाजवादी पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन पश्चिम उत्तर प्रदेश से खो चुकी है. इसीलिए, अब कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए सपा नेताओं को डांस प्रोग्राम का आयोजन करवाना पड़ रहा है.

सपा को डांस कार्यक्रम का आयोजन करवाना पड़ रहा है
आपको बता दें कि, मेरठ की इसी सिवालखास विधानसभा सीट से 2012 में सपा विधायक गुलाम मोहम्मद ने चुनाव जीता था और समाजवादी पार्टी ने अपनी प्रदेश में सरकार बनाई थी. अब पार्टी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए सपा नेताओं को रागिनी और डांस कार्यक्रम का आयोजन करवाना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: 

यूपी: गर्भवती महिला के ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ा कपड़ा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अखिलेश यादव का एलान- बड़े दलों के साथ नहीं होगा गठबंधन, साथ आने वालों के लिए सपा के दरवाजे खुले हैं

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget