एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण में आएगा इतने करोड़ का खर्च, कोषाध्यक्ष गिरिजी महाराज ने दी ये अहम जानकारी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है. मंदिर की बुनियाद को मजबूत बनाने के लिये विशेषज्ञ लगातार मंथन कर रहे हैं. इस बीच ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने मंदिर में आने वाली लागत का एक अनुमान लगाया है.

नागपुर: अयोध्या में राम मंदिर परिसर के निर्माण पर करीब 1100 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है, जिसमें मुख्य ढांचा का खर्च भी शामिल है और इसके साढ़े तीन वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है. यह जानकारी परियोजना की देखरेख कर रहे न्यास के कोषाध्यक्ष ने सोमवार को दी.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने कहा कि मंदिर की आधारशिला के लिए ढांचा विशेषज्ञ और इंजीनियर योजना बना रहे हैं.

1100 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर के मुख्य ढांचे के निर्माण पर 300 से 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है जबकि पूरे परिसर के निर्माण पर ‘‘1100 करोड़ रुपये से कम का खर्च नहीं आएगा.’’

संत ने कहा, ‘‘लेकिन ये सब आकलन है.’’ गिरिजी महाराज ने कहा कि मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है और आईआईटी बंबई, दिल्ली, मद्रास, गुवाहाटी के विशेषज्ञ तथा केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रूड़की के विशेषज्ञ एवं एलएंडटी तथा टाटा समूह के इंजीनियर परिसर के मजबूत आधार की योजना तैयार कर रहे हैं.

कल होगी अहम बैठक

उन्होंने कहा, ‘‘मंदिर की आधारशिला के लिए दिए गए विकल्पों पर कल की बैठक (न्यास के) में चर्चा होगी (और अंतिम चयन किया जाएगा).’’

गिरिजी महाराज ने कहा, ‘‘इसके अलावा हम चार लाख गांवों और 11 करोड़ परिवारों तक पहुंच रहे हैं ताकि इस पहल में समाज के सभी तबकों की भागीदारी हो सके.’’

न्यास ने मंदिर के निर्माण के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क एवं धन जुटाने के अभियान की घोषणा की है. कुछ दिनों पहले चंदा जुटाने के लिए विदर्भ क्षेत्रीय कार्यालय की शुरुआत की गई.’’

ये भी पढ़ें.

कानपुर: डाक विभाग का कारनामा, डाक टिकट पर छाप दी माफियाओं की तस्वीर, पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget