एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: घोसी में सीएम योगी और अखिलेश की साख दांव पर, माइक्रो मैनेजमेंट फॉर्मूला बीजेपी को दिलाएगा जीत?

Ghosi By Election 2023: घोसी का चुनाव भले महज एक विधानसभा का उप चुनाव हो लेकिन इसको NDA बनाम I.N.D.I.A की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है. घोसी के नतीजे ओम प्रकाश राजभर के भविष्य को भी तय कर सकते हैं.

Ghosi Bypoll 2023: उत्तर प्रदेश में एक विधाससभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. ये सीट है मऊ जिले की घोसी विधानसभा, 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा के नतीजों से न सरकार पर कोई असर होगा, न विपक्ष पर. सिर्फ आंकड़ों में एक इकाई का फर्क पड़ेगा. बावजूद इसके घोसी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने जितनी ताकत लगाई है, वो चर्चा का विषय बन गई है. जितनी ताकत घोसी में लगाई जा रही है, उतनी तो शायद 2018 के गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव और पिछले साल के आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भी बीजेपी और सपा ने नहीं लगाई थी. गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद उपचुनाव हुए थे, वहीं आज़मगढ़ में अखिलेश यादव के सीट छोड़ने के बाद चुनाव कराए गए थे.

ऐसे में घोसी में ऐसा क्या है कि बीजेपी और सपा ने इस सीट की जीत हार को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है? दोनों दल आखिर एक विधानसभा सीट पर शक्ति प्रदर्शन क्यों करते दिखाई दिए? बीजेपी की तरफ से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, महामंत्री संगठन, प्रदेश अध्यक्ष, दर्जन भर से ज्यादा मंत्री, दर्जनों विधायक और पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों ने चुनाव प्रचार के लिए गांव-गांव पसीना बहाया. समाजवादी पार्टी ने भी कम मेहनत नहीं की. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, महासचिव शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव समेत पार्टी के तमाम बड़े चेहरों ने पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जिताने की हरसंभव कोशिश की. बीजेपी के सहयोगी दलों के नेताओं ने भी अपने अपने तरीके से वोटरों को रिझाने का प्रयास किया.

उपचुनाव तय करेगा ओपी राजभर का राजनीतिक भार

घोसी का चुनाव भले महज एक विधानसभा का उप चुनाव हो लेकिन इसको NDA बनाम I.N.D.I.A की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है. घोसी के नतीजे दारा सिंह चौहान के साथ साथ ओम प्रकाश राजभर के भविष्य को तय करने वाले हो सकते हैं. राजनीतिक कलाबाजी में माहिर ओपी राजभर बीजेपी के साथ खड़े हैं और इस इलाके में उनकी राजनीतिक पैठ मानी जाती है. अगर दारा सिंह चौहान जीतते हैं तो उनका राजनीतिक वजन बढ़ेगा लेकिन अगर सपा जीत जाती है तो उनको राजनीतिक झटका लग सकता है.

कैसे किया बीजेपी ने माइक्रो मैनेजमेंट?

पहले बात करते हैं बीजेपी के माइक्रो मैनेजमेंट की. बीजेपी ने बूथ को हमेशा तरजीह दी है. घोसी में भी यही दिखा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां घोसी में बड़ी जनसभा कर वोटरों से दारा सिंह चौहान को जिताने की अपील की तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संगठन को एकजुट रखने के लिए घोसी में डेरा जमा लिया. दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी जनसभाएं कीं. दर्जन भर से ज्यादा मंत्रियों ने भी गांव-गांव घूम कर छोटी छोटी चौपाल लगाई. तमाम विधायक और संगठन के पदाधिकारी भी वोटरों के बीच पहुंच दारा सिंह को जिताने में अपनी भूमिका निभाते नजर आए.

कौन-कौन मंत्री घोसी पहुंचे

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों के अलावा मंत्रियों की ड्यूटी भी घोसी में लगाई गई. ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, श्रम मंत्री अनिल राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पिछड़ा वर्ग मंत्री नरेंद्र कश्यप, उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी, अल्पंसख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी आजाद, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव और ग्राम विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी को घोसी में उतारा गया. इनके अलावा बीजेपी के सहयोगी दलों से निषाद पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री डॉ संजय निषाद, अपना दल से आशीष पटेल और सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर ने जमकर घोसी में पसीना बहाया है.

समाजवादी पार्टी ने भी लगाई ताकत

आम तौर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उप चुनावों में प्रचार करते नहीं दिखते हैं, लेकिन घोसी ने ये मिथक तोड़ दिया. अखिलेश यादव ने बड़ी रैली करके घोसी में अपनी ताकत दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. पार्टी महासचिव शिवपाल यादव और राम गोपाल यादव ने घोसी में डेरा डाल रखा है. सपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह, महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, बलराम यादव, राजीव राय, दुर्गा यादव, मनोज पांडेय, इंद्रजीत सरोज, राजपाल कश्यप समेत तमाम फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी घोसी पहुंच कर प्रचार करने में लगे हुए दिखाई दिए. I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा होने के नाते सपा को कांग्रेस और वाम दलों ने भी घोसी में अपना समर्थन दिया है. उसके अलावा सुभासपा के अलग होकर पार्टी बनाने वाले नेताओं ने भी सपा के पक्ष में प्रचार किया.

घोसी में कब है चुनाव

मऊ जिले की घोसी सीट पर 5 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 8 सितंबर को आएंगे. घोसी सीट विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे की वजह से ख़ाली हुई है. दारा सिंह चौहान 2017 में मऊ जिले की मधुबन सीट से बीजेपी के विधायक बने थे और योगी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया. 2022 के चुनाव से पहले दारा सिंह ने सपा का दामन थाम लिया और उन्हें घोसी से उम्मीदवार बनाया गया और इस चुनाव में दारा सिंह 22 हजार वोटों से चुनाव जीत गए. करीब सवा साल बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर वापस बीजेपी की सदस्यता ले ली. बीजेपी ने दारा सिंह को ही टिकट देकर मैदान में उतार दिया. समाजवादी पार्टी ने 2012 में विधायक रहे सुधाकर सिंह पर दांव लगाया है. सुधाकर सिंह स्थानीय बनाम बाहरी के मुद्दे पर बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

Ghosi Bypoll 2023: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी झोंकेगी ताकत, जानिए कहां-कहां होगा रोड शो

पत्रकारिता के क्षेत्र में 21 साल से सक्रिय हैं. साल 2004 में स्टार न्यूज़ से जुड़े और इस समय एबीपी न्यूज़ में इनपुट एडिटर हैं. इन्होंने असाइंमेंट हेड और फॉरवर्ड प्लानिंग के काम को अलग-अलग पदों पर रहने के साथ ही बतौर हेड बख़ूबी अंजाम दिया. साल 2022 में डिजिटल मीडिया से भी नाता जोड़ा. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget