एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में इस विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव, फिर दिखेगी BJP और सपा की जंग

UP Politics: मऊ जिले की घोसी क्षेत्र से विधायक रहे दारा चौहान पिछले दिनों बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद शनिवार को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.

Ghosi Bypoll: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से विधानसभा सदस्यता छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) की घोसी सीट (Ghosi Seat) को रिक्त घोषित कर दिया गया है. प्रदेश विधानसभा के एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए सपा विधायक दारा सिंह चौहान की घोसी विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि चौहान का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद घोसी सीट 17 जुलाई से रिक्त घोषित कर दी गई है. 

दरअसल यूपी के मऊ जिले की घोसी क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे दारा चौहान पिछले दिनों बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद शनिवार को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. चौहान पिछले साल 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की भाजपा सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सपा में शामिल हो गए थे. उस वक्त दारा सिंह चौहान योगी सरकार में पर्यावरण एवं वन मंत्री थे. लेकिन डेढ़ साल के अंदर ही उनकी फिर से बीजेपी में एंट्री हो गई है. 

बीजेपी में शामिल होने के बाद दिया इस्तीफा

दारा सिंह चौहान एक बार फिर लखनऊ स्थित मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए. लोकसभा चुनाव से पहले उनका सपा को छोड़ना अखिलेश यादव के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है. चौहान ने साल 2017 से 2022 तक मऊ जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने 15वीं लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए घोसी सीट का भी प्रतिनिधित्व किया था.

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में चौहान को भाजपा उम्मीदवार हरिनारायण राजभर ने 1.4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था. चौहान 2015 में भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें पार्टी के ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और मधुबन विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया था. 

ये भी पढ़ें- Opposition Meeting: 'INDIA' की बैठक के बाद अखिलेश यादव ने शेयर की ये खास तस्वीर, बेंगलुरु में फिर दोहराई अपनी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget