एक्सप्लोरर

गाजीपुर का रेवतीपुर बना सबसे ज्यादा मतदाताओं वाला गांव, पंचायत चुनाव के नये आंकड़ों ने गहमर को पीछे छोड़ा

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटर लिस्ट में संशोधन के बाद रेवतीपुर सबसे ज्यादा वोर वाला गांव बन गया है. यहां के स्थआनीय लोग बेहद खुश हैं.

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश का गाजीपुर जनपद जिसका एक गांव गहमर जो एशिया के सबसे बड़े गांव में शुमार होता है और यह श्रेय इस गांव को जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा होने के कारण मिला है. क्योंकि इस गांव की मौजूदा समय में जनसंख्या 1.27 लाख है. वहीं, यह गांव 22 टोले में बंटा हुआ है. इस गांव की मान्यता भी है कि इस गांव में जन्म लेने वाला व्यक्ति भी अपने पूरे गांव की गलियों में भ्रमण अपने जीवन काल में नहीं कर पाता है. लेकिन पंचायत चुनाव के मतदाताओं की जागरूकता ने पड़ोस के गांव रेवतीपुर गांव को मतदाताओं के लिहाज से एशिया का सबसे बड़ा गांव बना दिया है.

रेवतीपुर बना सबसे ज्यादा मतदाताओं वाला गांव

पंचायत चुनाव का शंखनाद होने के बाद गाजीपुर में भी चुनाव का रंग चढ़ने लगा है. प्रशासनिक तैयारियों के बीच अब नए आंकड़े भी सामने आ रहे हैं. ऐसे में पंचायत चुनाव का मतदाता सूची भी जारी हो चुका है और एशिया के सबसे बड़े गांव के रूप में शुमार होने वाला गहमर मतदाताओं की संख्या में पिछड़ गया है और शासन और प्रशासन के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जाने का असर रेवतीपुर ब्लाक के रेवतीपुर गांव पर सर्वाधिक पड़ा और मौजूदा समय में एशिया का सर्वाधिक मतदाताओं वाला गांव बन गया है. गाजीपुर में 16 विकासखंड और 1238 ग्राम पंचायतें हैं और इसमें 67 जिला पंचायत के क्षेत्र भी हैं. 2021 में होने वाले ग्राम प्रधान के चुनाव में इस बार रेवतीपुर के 24978 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तो वहीं अब तक एशिया के सबसे बड़े गांव के रूप में शुमार गहमर में मात्र 24232 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे. 70 हजार की आबादी वाले रेवतीपुर में मतदान के लिए 39 बूथ बनाए गए हैं जबकि एक लाख 27 हजार जनसंख्या वाले गांवों में गहमर में इनकी संख्या 40 है.

गहमर से अन्य शहरों मे कर गये पलायन

गहमर में मतदाताओं के घटने का सबसे बड़ा कारण गांव से लोगों का गैर जनपद और गैर राज्यों में बसना, इसके अलावा यह जो सैनिक बाहुल गांव में शुमार हैं और यहां के अधिकतर युवा सेना में भर्ती होने की वजह से अपने ड्यूटी पर भी कार्यरत होते हैं, जिनकी संख्या करीब 10,000 के आसपास है. वहीं करीब 14 हजार सेवानिवृत्त सैनिक जो कर्नल रैंक के भी हैं, जो रिटायरमेंट के बाद दूसरे शहरों में बस चुके हैं. रेवतीपुर सर्वाधिक मतदाता वाला गांव और एशिया का सर्वाधिक मतदाता वाला गांव बन जाने पर यहां के स्थानीय नागरिक भी काफी खुश नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

बिल्डर को धमकाते हुये दारोगा का ऑडियो हुआ वायरल, थाने न आने पर कहा-खाल खिंचवा देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget