एक्सप्लोरर

बिल्डर को धमकाते हुये दारोगा का ऑडियो हुआ वायरल, थाने न आने पर कहा-खाल खिंचवा देंगे

पुलिस की कार्यशैली और भाषा पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. ताजा मामला लखनऊ पुलिस का है. यहां एक बिल्डर से बात करते हुये दारोगा ने उसे जमकर अपशब्द कहे. इसका ऑडियो वायरल हो गया.

लखनऊ: पुलिस की भाषा और व्यवहार सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसा ही एक मामला आशियाना थाने का सामने आया, जिसमें किला चौकी इंचार्ज दरोगा सदरुद्दीन खान एक बिल्डर से बातचीत के दौरान अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. बिल्डर और दरोगा की इस बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने दरोगा सदरुद्दीन खान को लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

ऑडियो हुआ वायरल

दरोगा सदरुद्दीन खान और बिल्डर बीएम तिवारी की बातचीत का ऑडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक गोमतीनगर स्थित पोलार्स इंफ्रावेंचर कंपनी के मालिक डीएम तिवारी के खिलाफ 13 फरवरी को आशियाना थाने में धोखाधड़ी का एक केस दर्ज हुआ था. बिल्डर ने एक महिला से 8 लाख रुपये हड़प लिए थे. इस मामले की विवेचना किला चौकी के प्रभारी सदरुद्दीन खान कर रहे थे. गुरुवार रात दरोगा और बिल्डर डीएम तिवारी के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो गया जिसमें दरोगा काफी अपशब्द कह रहे हैं.

कंपनी का कागज मांग रहा था दारोगा

ऑडियो में दरोगा बिल्डर से उसकी कंपनी के कागज मांग रहे हैं. बिल्डर ने व्हाट्सएप पर कागज भेजने को कहा तो दरोगा भड़क गए. उन्होंने कहा इसी मुकदमे में खाल खिंचवा देंगे और जेसीबी से घर गिरवा देंगे. दरोगा कह रहे हैं कि बार-बार बुलाने के बावजूद थाने नहीं आ रहे हो. विवेचना में असहयोग कर रहे हो. इस पर बिल्डर ने अपने कर्मचारियों को थाने भेजने की बात कही. दरोगा की बातों पर बिल्डर ने धमकाने का भी आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं. हालांकि, दरोगा को बातचीत में अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए था. फिलहाल दरोगा को लाइन हाजिर कर के पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

ड्यूटी और मां के फर्ज का संतुलन बखूबी निभा रही हैं रिन्कू, महिला कॉन्सटेबल के जज्बे की हो रही है सराहना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संतकबीरनगरः 'वोट चोरी' के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC के खिलाफ नारेबाजी
संतकबीरनगरः 'वोट चोरी' के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC के खिलाफ नारेबाजी
हापुड़ः CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
हापुड़ः CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
गोंडा जेल में बंदी की लखनऊ में मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा
गोंडा जेल में बंदी की लखनऊ में मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप
मस्जिद पर कार्रवाई के बाद उज्जैन में कैसे हैं हालात, ग्राउंड जीरो से देखिए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
Embed widget