एक्सप्लोरर

गाजीपुर के युवक का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज, 100 सालों की दुर्लभ ईंटों का किया संग्रह

Ghazipur News: गाजीपुर के रहने वाले कुंअर नसीम रजा पिछले 20 वर्षों से ऐसे कई पांडूलिपियों, दुर्लभ प्राचीन वस्तुओं का संग्रह कर रखा है. अब उन्होंने 100 वर्षों के दुर्लभ ईंटों का संग्रह किया है.

Ghazipur News Today: गाजीपुर के दिलदारनगर के रहने वाले कुंवर नसीम रजा को प्राचीन और दुर्लभ चीजें संग्रह करने का जुनून है और इसी जुनून के चलते उनका नाम दूसरी बार इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ है. नसीम रजा ने 100 वर्षों के दुर्लभ ईंटों का संग्रह किया है, जिसकी वजह से उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है. इससे पहले 118 वर्ष पुरानी उर्दू मतदाता सूची संग्रह करने की वजह से उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया था.

नसीम रजा ने भारतीय टेराकोटा के 1896 से लेकर 1996 तक के 100 वर्षों की 72 ईंटों का संग्रह किया है. भारत में ईंटों पर चिन्ह या निशान,सन,दिनांक या नाम अंकित करने की प्रथा उन्नीसवीं सदी में ब्रिटिश शासन काल के दौरान शुरू हुई थी, जो कि 20 वीं सदी के 90 के दशक तक जारी रही. अब 21 वीं सदी में ईंटों पर नाम के ही अंकन की प्रथा रह गई है. तिथि या वर्ष के अंकन की प्रथा समाप्त हो चुकी है.
गाजीपुर के युवक का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज, 100 सालों की दुर्लभ ईंटों का किया संग्रह

नसीम रजा ने कहां से संग्रहित की ईंटें

नसीम रजा बताते हैं कि उन्होंने वर्षवार ईंटों के संग्रह का बीड़ा उठाया था और इसके लिये उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों का भ्रमण किया. विभिन्न राज्यों की प्राचीन ऐतिहासिक इमारतों, खंडहरों, पुरानी गलियों, दरगाहों और कब्रिस्तानों से उन्होंने इन ईंटों को एकत्रित किया. इन ईंटों पर ईस्वी सन, हिजरी सन और फसली वर्ष में तिथियां अंकित है, जो की हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषाओं में लिखी गई हैं. इन सभी को नसीम रजा ने वर्षवार संग्रहित किया और 27 मई 2024 को इंडिया बुक आफ रिकार्ड ने इसे अपने यहां दर्ज किया और इसका प्रमाणपत्र नसीम को भेजा.

क्या है ऐतिहासिक महत्व

प्राचीन वस्तुओं के संग्रह से रिसर्च करने वाले स्कॉलर्स को सहूलियत मिलती है और नसीम रजा का मानना है कि कोई भी भविष्य में होने वाले इस तरह के किसी भी रिसर्च में उनका ये संग्रह मील का पत्थर साबित होगा. नसीम के पास ईंटों के इस संग्रह के अलावा मुगलकालीन दस्तावेज,पांडुलिपियां, फरमान,देश विदेश के अति प्राचीन सिक्के और नोट का अनोखा संग्रह है. नसीम के पास 100 साल से ज्यादा की शादियों के कार्ड का भी अनूठा संग्रह है. फिलहाल नसीम का नाम दूसरी बार इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है.

(आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 'लोकतंत्र में विचारों की ही लड़ाई है...', RSS नेता के बयान का सपा ने किया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget