एक्सप्लोरर

डीजे पर महिला डांसर के साथ नाचने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिसकर्मी ने चलाई गोली

UP Firing News: गाजीपुर में पुलिसकर्मियों का फायरिंग करने का मामला सामने आया है.जिसमें डीजे पर डांस को लेकर फायरिंग हो गई. जिसमें 6 लोग घायल हो गए. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

Ghazipur Firing News: गाजीपुर में डीजे पर महिला डांसर के साथ डांस करने को लेकर पुलिसकर्मियों का फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें 6 लोग घायल हैं. जिनका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है. मामला बीती रात का है.बीती रात सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर के आर पी पैलेस में एक बारात आयी हुई थी. बारात में डीजे पर नर्तक के साथ कुछ लोग डांस कर रहे थे जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल थे. डांस के दौरान विवाद हुआ और पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी.जिसमें वर और वधु दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हो गये.

दरअसल यह पूरा मामला बिरनो थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी अनिल कुशवाहा की बारात शहर के आरपी पैलेस में आयी हुई थी. बारात में डीजे पर नर्तक का डांस चल रहा था.इसी दौरान कुछ लोग आये और नर्तकी के साथ अभद्रता करने लगे.जब लोगों ने इसका विरोध किया तब इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें 6 लोग घायल हो गये.फायरिंग के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी और घायलों को अस्पताल ले जाया गया.फिलहाल सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है.

फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी
पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी हैं. पुलिस के अनुसार वधु के पिता गुलाब सिंह 48 वीं बटालियन पीएसी, सोनभद्र में सिपाही के पद पर तैनात हैं. उन्होंने अपने एक दोस्त रविन्द्र सिंह यादव को शादी में बुलाया था जो कि 34 बटालियन पीएसी भुल्लनपुर में सिपाही के पद पर तैनात है. रविन्द्र सिंह यादव के साथ उसके तीन अन्य दोस्त भी आये हुए थे. जिनमें से एक अरविंद सिंह यादव भी पुलिसकर्मी है और वाराणसी कमिश्नर में डायल 112 में चालक पद पर तैनात है.

डीजे पर डांस को लेकर हुई फायरिंग
बताया जा रहा है कि आते ही इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया था और इनको समझा-बुझाकर एक कमरे में बैठाया गया था. रात के करीब 12 बजे ये लोग कमरे से बाहर आये और उनके हाथों में असलहा भी था.आते ही इन लोगों ने पहले तो नर्तकी के साथ डीजे पर डांस शुरू किया और फिर उसके साथ अभद्रता करने लगे. कुछ लोगों ने इनका विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दिया. एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की और बताया कि डीजे पर डांस को लेकर फायरिंग हुई है और घायलों की हालत अभी स्थिर है. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड उपचुनाव में कांग्रेस ने लहराया परचम, जीत के बाद झूम उठे कार्यकर्ता और नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget