एक्सप्लोरर

राम मंदिर में पानी टपकने वाली बात पर अजय राय का सरकार पर हमला, बोले- 'यहां भी हुआ घोटाला'

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय एक दिन दौरे पर गाजीपुर पहुंचे थे. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान राम मंदिर को लेकर घोटाले वाले बात कही. लोकसभा स्पीकर के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार पर हमला बोला.

Ghazipur News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज गाजीपुर के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे. कल देर रात गोरखपुर के कांग्रेस शहर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के बिरनो टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी.आशुतोष तिवारी उनकी पत्नी और एक बच्ची कल विंध्याचल से दर्शन कर वापस गोरखपुर जा रहे थे. तभी उनकी कार की टक्कर डीसीएम से हो गयी थी. जिसमें उनकी मौत हो गयी थी. आज उनका पोस्टमार्टम गाजीपुर में हो रहा है और प्रदेश अध्यक्ष अपने आज के सारे कार्यक्रम कैंसिल कर गाजीपुर पहुंचे थे.

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और ये हमारी अपूर्णनीय क्षति है.आशुतोष जी ने पूरी ताकत से कांग्रेस की सेवा की थी. मीडिया से बातचीत के दौरान अजय राय ने पेपर लीक पर योगी सरकार को घेरा और कहा कि पुलिस भर्ती का मुख्य अभियुक्त गुजरात के अहमदाबाद का विनीत आर्या है.उसके ऊपर योगी जी कब कार्रवाई करेंगे. उसके घर कब बुलडोजर चलेगा.

'भगवान राम के मंदिर में भी हुआ घोटाला'
राम मंदिर में पानी टपकने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि भगवान राम के मंदिर में भी घोटाला हो गया.उसका पैसा भी खा गये.रामपथ की सड़कें तक बैठ गयीं.पानी टपकने की बात मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्रनाथ दास जी ने बहुत मर्माहत होकर बतायी.कोई राजनीतिक व्यक्ति इस तरह का आरोप लगाता तो कहा जाता कि राजनीति की जा रही है.वहां भी गुजरात की ही टीम काम कर रही है. ये बहुत बड़ा कलंक है.सरकार ने जीतने गुजराती ठेकेदार उतारे हैं सबको वापस बुला ले.भ्रष्टाचार की मूल वजह गुजरात के ठेकेदार हैं.

'राहुल जी का हमला जायज'
लोकसभा स्पीकर के मुद्दे पर उन्होंने पीएम मोदी को घेरा और कहा कि मोदी जी ने मिलजुल कर सरकार चलाने की बात की थी. नियम है कि जिसकी सरकार होती है, लोकसभा स्पीकर उसका होता है, लेकिन डिप्टी स्पीकर विपक्ष का होता है. मोदी जी उसके लिये भी तैयार नहीं हुए. मोदी जी एक तरफ मिलजुल कर काम करने की बात करते हैं. दूसरी तरफ इसके विपरीत काम करते हैं.राहुल जी ने यही बात कही है कि मोदी जी जो कहते हैं उसके उल्टा करते हैं. राहुल जी का ये हमला जायज है.

ये भी पढ़ें: यूपी पेपर लीक अध्यादेश पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- यह तो बस झांकी है...



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget