एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में 3 लाख 30 हजार यूनिट्स को नहीं मिलेगा राशन! सामने आई ये वजह

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में राशन कार्डधारकों को 30 जून से पहले राशन कार्ड में मौजूद सदस्यों का केवाईसी कराना अनिवार्य है. केवाईसी न कराने पर कार्ड में मौजूदा सदस्यों को राशन नहीं मिलेगा.

Ration Card KYC in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश में फ्री राशन मिलने के लिए अब राशन कार्ड में मौजूद सदस्यों का केवाईसी करवाना अनिवार्य है. यह केवाईसी 30 जून तक पूरी करवानी है. गाजियाबाद में कुल 4 लाख से ऊपर राशन कार्ड है, जिसमें 19 लाख से अधिक यूनिट है. मिली जानकारी के मुताबिक अब तक तीन लाख तीस हजार यूनिट ने अपना केवाईसी नहीं कराया है. अगर यह 30 जून तक अपना केवाईसी नहीं कराते हैं तो इन फ्री का राशन मिलना बंद हो जाएगा. 

गाजियाबाद में जिला आपूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि जिला गाजियाबाद में 4 लाख 45 हजार राशन कार्ड है. जिनमें कुल 19 लाख 51 हजार यूनिट है. गाजियाबाद में अब तक 16 लाख 30 हजार यूनिट का केवाईसी पूर्ण हो चुका है. वही 3 लाख 30 हजार यूनि
 ने अपना केवाईसी अभी पूर्ण नहीं करवाया है. 

KYC न करवाने का क्या कारण है?
अमित तिवारी के मुताबिक केवाईसी करवाने में जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में 18 नंबर पर है. गाजियाबाद में 83.08 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है. वहीं अगर मंडल की बात की जाए तो मंडल में 6 जनपदों में गाजियाबाद प्रथम नंबर पर है. अधिक से अधिक लोग केवाईसी करवाये और फ्री राशन का फायदा उठाएं. इसके लिए लगातार विक्रेताओं की बैठक की जा रही है. साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है. सभी राशन कार्ड धारक अपने विक्रेता के यहां जाकर अपना केवाईसी करवा सकते हैं. गाजियाबाद में हर महीने करीब एक लाख मैट्रिक टन राशन का वितरण राशन कार्ड द्वारा किया जाता है.

दरअसल दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इलाकों में यूपी के राशन कार्ड धारक दिल्ली से राशन लेते हैं. एक राशन कार्ड पर आप पूरे देश में कहीं से भी राशन ले सकते हैं. इसके पीछे कारण है कि दिल्ली में राशन वितरण का काम हर महीने की 1 तारीख से शुरू हो जाता है. वहीं यूपी में 7 तारीख से होता है. ऐसे लोगों से भी आपूर्ति विभाग ने अपील की है कि वह दिल्ली में ही चाहे तो अपना केवाईसी करवा ले.

राशन कार्ड में यूनिट का मतलब क्या होता है? 
राशन कार्ड परिवार में किसी एक के नाम से बनता है. वही एक परिवार में अगर 5 सदस्य हैं तो उस राशन कार्ड में पांच यूनिट बताया जाएगा. एक राशन कार्ड पर यदि परिवार के पांच सदस्यों का नाम अंकित है, यानी वह पांच यूनिट है. इस प्रकार सभी यूनिटों का केवाईसी करवाना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें- 'छोटी आंखों वाले गणेश जी' पीएम मोदी के इस बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- हाथी के दांत...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget