एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: रेलवे फाटक पर रील बनाना पड़ा महंगा, युवती समेत ट्रेन की चपेट में आए 3 लोग, हुई मौत

UP News: डीसीपी ईरज राजा ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना प्राप्त हुई की कल्लू गढ़ी रेलवे ट्रैक पर एक युवती और दो युवकों द्वारा रील बनाई जा रही है. तभी ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई.

Ghaziabad News: गाजियाबाद (Ghaziabad) में ट्रेन से टकराकर 3 लोगों की मौत हो गई है. इनमें दो युवक एक युवती शामिल है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर गए थे. तेज गति से आती ट्रेन की चपेट में आकर तीनों की मौत हो गई. दरअसल, यह घटना गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज उनकी पहचान का प्रयास कर रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार रात करीब 9 बजे कल्लूगढ़ी फाटक और डासना स्टेशन के बीच में हुआ. पद्मावत एक्सप्रेस गाजियाबाद से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी. ट्रेन के लोको पायलट ने बताया कि तीन युवक-युवती ट्रेन की पटरी पर खड़े थे. उनके मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू थी, जिससे ये प्रतीत हो रहा था कि वो वीडियो शूट कर रहे हैं. पायलट ने कई बार हॉर्न भी दिया, लेकिन वे हटे नहीं और ट्रेन की चपेट में आ गए. पुलिस ने बताया कि मरने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल की डिस्प्ले स्क्रीन टूट गई, लेकिन वह काम कर रहा था.

रील बनाते वक्त ट्रेन से टकराकर हुई मौत
इस मोबाइल के जरिये एक मृतक की पहचान 25 वर्षीय शकील पुत्र बशीर के रूप में हुई. वो मसूरी में खाचा रोड का रहने वाला था और टैक्सी चलाता था, लेकिन बाकी दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई. पुलिस के मुताबिक लोको पायलट ने पुलिस को जो मेमो भेजा है, उसमें वीडियो बनाने के चक्कर में ट्रेन से कटने की बात लिखी है. डीसीपी रूरल जोन डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना प्राप्त हुई की कल्लू गढ़ी रेलवे ट्रैक पर एक युवती और दो युवकों द्वारा रील बनाई जा रही है.तभी तेज रफ्तार पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें:-

UP Nikay Chunav: क्या BJP से मेयर का चुनाव लड़ेंगी मुलायम सिंह यादव की बहू? पार्टी यहां से बना सकती है उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget