एक्सप्लोरर

Ghaziabad Murder: जन्मदिन के एक दिन बाद शख्स ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कई दिनों से चल रहा था विवाद

Ghaziabad Murder: गाजियाबाद के होटल में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. घटना थाना खोड़ा क्षेत्र की है. शादी के बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी.

Ghaziabad Murder: गाजियाबाद के होटल में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. घटना थाना खोड़ा क्षेत्र की है. वारदात की सूचना से आसपास हड़कंप मच गया. होटल के कमरे के बाथरूम में पत्नी की लाश पड़ी थी. होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई. सीओ अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि 28 वर्षीय अर्जुन नामक युवक हापुड़ के बहादुरगढ़ का रहने वाला है. उसकी शादी 2 वर्ष पहले दिल्ली के बुराड़ी की रहने वाली 26 वर्षीय प्रियंका से हुई थी. दोनों का प्रेम विवाह था. दोनों ही एक निजी कंपनी में काम करते थे. शादी के कुछ दिनों बाद अर्जुन की नौकरी छूट गई.

प्रेम विवाह के बाद से दोनों में चल रही थी अनबन

प्रियंका की भी जॉब एक बच्ची को जन्म देने के बाद चली गई. कुछ दिन बाद प्रियंका की नौकरी एक निजी कंपनी में लग गई. इस दौरान सब ठीक-ठाक रहा. इसके बाद फिर पति-पत्नी में विवाद होने लगे. विवाद ज्यादा देख अर्जुन अपने घर हापुड़ के बहादुरगढ़ चला गया और प्रियंका अपने मायके दिल्ली में रहकर ही जॉब करने लगी. शादी के बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी. अधिकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पति अर्जुन करीब 2 दिन से खोड़ा क्षेत्र के होटल में रुका हुआ था. अर्जुन प्रियंका को मिलने के लिए लगातार बुला रहा था. जानकारी के मुताबिक प्रियंका का कल जन्मदिन था. दिल्ली में कल वीकेंड कर्फ्यू होने के कारण प्रियंका गाजियाबाद के खोड़ा स्थित होटल में मिलने नहीं आ पाई. अधिकारी का कहना है कि कहीं ना कहीं अर्जुन के दिमाग में प्रियंका के जन्मदिन पर हत्या की योजना चल रही थी.

होटन में पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर की हत्या

उसका आज होटल में आना हुआ और पति अर्जुन ने आज इस घटना को अंजाम दे दिया. आपस में पति पत्नी का कुछ विवाद चल रहा था. जिसके चलते पति ने अपनी पत्नी को होटल में बुलाया और फिर से दोनों में विवाद हुआ. विवाद में आरोपी पति ने पत्नी की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी. प्रियंका के चीखने की आवाज पर होटल स्टाफ कमरे की तरफ दौड़ा लेकिन अर्जुन मौका देखकर फरार हो गया. होटल स्टाफ ने प्रियंका को लहूलुहान अवस्था में देखा. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतका के पास मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पति की तलाश में पुलिस की टीम गटित हो गई है. अधिकारी ने  जल्द से जल्द आरोपी को भी गिरफ्तार करने का दावा किया.

ABP Cvoter Survey: क्या पंजाब चुनाव के बाद भी बनी रहेगी कांग्रेस की सरकार? सामने आए ये चौंकानेवाले आंकड़े

COVID 19 Vaccination: वैक्सीन की 'बूस्टर डोज' लगनी हुई शुरू, हेल्थकेयर वर्कर्स और बुजुर्गों में दिखा उत्साह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget