गाजियाबाद में नगर निगम की बड़ी लापरवाही, स्कूटी समेत खुले नाले में गिरा युवक, देखें वीडियो
UP News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में नगर निगम की लापरवाही के नाले में गिरकर एक स्कूटी सवार घायल हो गया है. यह घटना वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने नगर निगम की लापरवाही को उजागर किया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कूटी सवार अपनी स्कूटी को धीरे-धीरे पीछे कर रहा है. इस दौरान स्कूटी खुले हुए नाले में गिर जाती है. स्कूटी सवार भी नाले में गिर जाता है. घटना में स्कूटी सवार को चोट भी लगती है. गार्ड बामुश्किल सीढ़ी लगाकर स्कूटी सवार को बाहर निकलता है.
दरअसल, यह सीसीटीवी गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के गौर ग्रीन सोसाइटी के मार्केट के बाहर का है. एक स्कूटी सवार मार्केट से सामान लेकर अपनी स्कूटी धीरे-धीरे बैक कर रहा होता है. इसी दौरान स्कूटी सवार अपनी स्कूटी समेत नाले में गिर जाता है. नाले का कुछ स्लैब नाले से हटा हुआ है. दूसरा वीडियो में गार्ड सीढ़ी लगाकर स्कूटी सवार को बाहर निकल रहा है. गार्ड के मुताबिक नाले में गिरने से स्कूटी सवार को पैर में चोट भी लगी थी.
View this post on Instagram
सफाई के लिए खोला नाला, नहीं किया गया कवर
वहीं इलाके के लोग बताते हैं कि नगर निगम ने सफाई के लिए इस नाले को खोला था. सफाई तो जैसी हुई वैसी हुई. लेकिन उसके बाद नाले को नहीं कवर किया गया. मार्केट में दुकान चलाने वाले राहुल बताते है कि 05 जुलाई को नाला खोला गया था. बार बार कहने के बावजूद भी नाला कवर नही किया गया.
अधिकारियों ने शिकायत पर नहीं दिया ध्यान
वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय निवासी राहुल का कहना है कि यह नाला पिछले डेढ़ से दो महीने से खुला हुआ है. इस नाले को बंद कराने को लेकर कई बार शिकायत की गई. मगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया. राहुल के एक हफ्ते पहले एक लड़का इस गड्ढे में गिर कर घायल हो गया था. स्थानीय निवासी राहुल ने कहा कि, यह नाला बाहरी लोगों के अलावा यहां के बच्चों के लिए भी खतरा है.


















