एक्सप्लोरर

गाजियाबाद पुलिस ने होटल मालिक हत्याकांड का किया पर्दाफाश, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

UP News: गाजियाबाद की थाना नंदग्राम पुलिस ने होटल मालिक हत्याकांड पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्याकांड में नामजद सात आरोपियों मे से दो को गिरफ्तार किया है.

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद की थाना नंदग्राम पुलिस ने 2 जून को होटल मालिक के मर्डर का खुलासा किया है. हत्या पॉश इलाके राजनगर एक्सटेंशन में एक सोसाइटी के बाहर हुई थी. पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद सात आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हुई 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं. मर्डर से पहले सभी आरोपियों ने शराब पार्टी की थी.

गाजियाबाद में एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि 2 जून को थाना नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में होटल मालिक राहुल डागर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस गोलीबारी में एक और शख्स आशीष डगर को भी गोली लगी थी. इस मामले में मोहित चौधरी और रितेश बिंदल को गिरफ्तार किया गया है. मोहित चौधरी जहां इग्नू से बीएससी ग्रेजुएट है, वहीं रितेश बिंदल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीबीए किया है.

आपस में बिजनेस करथे राहुल और मोहित
पुलिस के मुताबिक राहुल डागर और मोहित चौधरी आपस में साथ में बिजनेस करते थे. लेकिन बाद में मोहित चौधरी ने अपना बिजनेस नागेंद्र के साथ कर लिया. जिससे राहुल को नुकसान हो रहा था. इसी कारण दोनों में नाराजगी थी. इसके अलावा रितेश बिंदल को राहुल डागर ब्याज पर पैसे देता था. रितेश बिंदल ने भी नागेंद्र से पैसे लेने शुरू कर दिए थे. उससे भी राहुल को नुकसान हो रहा था. इसी दौरान राहुल ने मोहित को उसके परिवार के सामने पीटा था. 

इसके अलावा यह भी बताया गया कि राहुल ने रितेश बिंदल को जो ब्याज के पैसे दिए थे, वह पैसे समय से न मिलने पर राहुल ने रितेश बिंदल के घर जाकर गाली गलौज की थी. इस मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था. राहुल के इस व्यवहार के कारण से रितेश और मोहित दोनों ही नाराज थे. राहुल के जितने भी विरोधी थे जिसमें पांच नामजद है और दो अज्ञात हैं वह सब रितेश बिंदल के यहां इकट्ठा हुए थे. वहां इन्होंने शराब पार्टी की थी. राहुल ने उस दिन भी फोन करके धमकी भी दी थी. इसके बाद इन्होंने राहुल को वहीं बुलाया. पहले इनके बीच मारपीट हुई, उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई.

ये भी पढ़ें: भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget