एक्सप्लोरर

UP Flood News: हिंडन नदी में बाढ़ देखने गए दो युवकों की डूबने से मौत, NDRF टीम ने बरामद किया शव

Ghaziabad News: गाजियाबाद में करहेड़ा उपकेंद्र मोरटी में पानी भर गया. करंट उतरने की आशंका को देखते हुए बिजलीघरों की सप्लाई को काट दी गई. कारपोरेशन ने लोगों से साफ पानी जमाकर कर रखने की सलाह दी है.

Ghaziabad Hindon River Flood: गाजियाबाद (Ghaziabad) के हिंडन नदी (Hindon River) में आई बाढ़ में रविवार (23 जुलाई) को दो युवक डूब गए. जिनके शव को एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने सोमवार (24 जुलाई) को बरामद कर लिया. आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. बताया जा रहा है कि रविवार शाम को दोनों बाढ़ देखने के लिए करहेड़ा गांव की तरफ गए थे. उसके बाद दोनों को किसी युवक ने डूबते हुए देखा और पुलिस प्रशासन समेत घरवालों को इसकी सूचना दी.

दरअसल, गाजियाबाद के हिंडन नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से कई गांव में भी पानी लगातार बढ़ता जा रहा है. बाढ़ देखने के लिए दोनों युवक रविवार शाम करहेड़ा गांव की तरफ गए थे और तब से लापता हो गए. सूचना के बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को शवों को बरामद कर लिया है. दोनों मृतक युवकों की पहचान आनंद शर्मा उम्र 22 साल और क्रिश मिश्रा उम्र 22 साल के रुप में हुई, दोनों युवक न्यू करहेड़ा कॉलोनी के रहने वाले थे.

ग्रामीणों ने साहिबाबाद थाना पुलिस को युवकों के डूबने की दी सूचना

इस संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी लड़के का कहना है कि उसने दोनों युवकों को बाढ़ के पानी में डूबते हुए देखा था. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने साहिबाबाद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद एनडीआरएफ के जवान दोनों युवकों की खोजबीन में जुटे हुए थे. काफी खोजबीन के बाद दोनों युवकों के शवों को बरामद कर लिया गया.

पानी भरने के कारण कान्हा उपवन में बिजली सप्लाई कटी

दूसरी तरफ हिंडन नदी में आई बाढ़ से 220 केवी मुख्य उपकेंद्र मोरटी (करहेड़ा) और 132 केवी मुख्य उपकेंद्र कान्हा उपवन (करहेड़ा) में पानी भर गया है. पानी मशीनों तक पहुंचने और करंट उतरने की आशंका के मद्देनजर दोनों बिजलीघरों की सप्लाई काट दी गई है. पावर कारपोरेशन ने लोगों से अनुरोध किया है कि दैनिक उपयोग के लिए स्वच्छ जल को जमाकर रख लें. बिजली घरों से पानी निकलने के बाद ही सप्लाई शुरू हो पाएगी. इसके अलावा गांव अटौर, फर्रुखनगर, असालतपुर, सिटी फॉरेस्ट आदि एरिया बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं. एनडीआरएफ की कई टीमें सोमवार की सुबह से प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: Noida Fire: नोएडा में कपड़े बनाने की कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget