एक्सप्लोरर

Ghaziabad Crime News: मोदीनगर में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, दो बच्चियों को किया था अगवा

Rape In Ghaziabad: मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर (Modinagar) थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में गुरुवार रात अपहरण के बाद नौ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक घटना के अंजाम देने वाले आरोपित ने दो बच्चियों को अगवा किया था. इनमें एक आरोपित के चंगुल से भाग गई थी. पुलिस ने सात घंटे के सर्च आपरेशन में दोनों बच्चियों को जंगल से बरामद कर लिया. बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या, पॉक्सो, अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है. मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

खेलने के दौरान बच्ची को आरोपित ने किया अगवा

जिले के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति, उनकी नौ वर्षीय बेटी गुरुवार रात पांच वर्षीय बच्ची के साथ खेल रही थी. बच्ची का घर भी पास में ही है. इस बीच आरोपित वहां पहुंचा और दोनों को मिठाई दिलाने के बहाने साइकिल पर बैठाकर ले गया. घंटे भर तक भी जब वे वापस नहीं आए तो परिजनों की चिंता बढ़ गई, जिनके बाद उन्होंने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला. रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को मामले की सूचना दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स गांव में पहुंचा और सर्च आपरेशन शुरू कर दिया. गांव के पास ही जंगलों में पुलिस ने आपरेशन चलाया. करीब साढ़े ग्यारह बजे पांच वर्षीय बच्ची जंगल से सकुशल बरामद हो गई. एसएसपी मुनिराज जी, एसपी देहात डा. इरज राजा समेत विभाग के आला अधिकारी रातभर गांव में डटे रहे.

Bulandshahr News: प्रेमिका को हासिल करने के लिए प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, 4 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट

आरोपित की तीन साल पहले हुई थी शादी

मामले में आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक बच्ची की निशानदेही पर पुलिस आरोपित तक पहुंची. लेकिन, वह शराब के नशे में धुत था. उसे लेकर पुलिस खेतों में पहुंची. सुबह करीब पांच बजे नौ वर्षीय बच्ची का शव जंगल में पड़ा मिला. उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा. घटना के बाद से गांव में मातम छाया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपित की तीन साल पहले ही शादी हुई थी, उसकी कोई संतान नहीं थी और आए दिन घर में विवाद होता था. गुरुवार को आरोपित अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर आया. इसके बाद वारदात को अंजाम दिया. पुलिस को उसने बताया कि वह काफी समय से बच्चियों से दुष्कर्म का मौका तलाश रहा था. आरोपित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. एसएचओ मोदीनगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ में मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget