एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: प्रेमिका को हासिल करने के लिए प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, 4 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट

UP News: आरोप है कि शाम करीब 6 बजे महिला का प्रेमी है वह भी गांव आया और मासूम को जबरन अगवाकर ले गया. आरोपी ने मासूम की हत्या कर दी थी.

Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र (Secunderabad Kotwali) में बीती रात शादीशुदा प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को घर लाने के लिए उसके 4 वर्षीय पुत्र को अगवा कर लिया था. इतना ही नहीं उसके बाद इस हैवान ने मासूम बच्चे को बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मौखेड़ा में ले जाकर पहले कत्ल (Murder) किया और फिर उसके शव को पेड़ पर लटका दिया था. बच्चे के अपरहण (Kidnap) की जानकारी के बाद मासूम के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई लेकिन पुलिस कुछ कर पाती उससे पहले ही मासूम का कत्ल किया जा चुका था. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जबरन अगवाकर ले गया
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला अपने पति के घर अगौता से गुरुवार शाम सिकन्द्राबाद की गांव निवासी अपनी बहन के घर आई थी. आरोप है कि शाम करीब 6 बजे उसके पति का रिश्तेदार जो कि महिला का प्रेमी है वह भी गांव आया और मासूम केशव को जबरन अगवाकर ले गया था. सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी ने मासूम केशव की गले में फंदा लगाकर पेड़ पर लटकाकर हत्या कर दी थी. 

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ में मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

महिला और प्रेमी गिरफ्तार
शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उधर रात्रि में ही मृतक के पिता संजय ने पत्नी रीना और उसके प्रेमी अरुण पर प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर मासूम केशव को रास्ते से हटाने और उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी दोनो को गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी सिटी ने क्या बताया
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, थाने में एक शिकायत आई थी कि एक चार साल का बच्चा गायब हो गया है. आरोपी इन्हीं का रिश्तेदार है जिसका नाम अरुण कुमार है. बताया जा रहा है कि इनका बच्चे की मां से कोई संबंध था. अपहरण की सूचना पर पुलिस ने उसकी छानबीन करना शुरू की. उसका लोकेशन निकलवाया गया. लोकेशन के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. 

कार्रवाई की जा रही-एसपी
एसपी ने बताया, वहीं पर अरुण भी मिला और अरुण की निशानदेही पर बच्चे का शव बाग से बरामद हुआ है. वहां पर फील्ड यूनिट भी आई थी और थाने की पुलिस भी गई थी. लड़के के पिता की तरफ से तहरीर प्राप्त हो गई है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इसमें लड़के की मां और रिश्तेदार अरुण को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Watch: मथुरा में प्रकट हुए यशोदा के लाल बाल गोपाल, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget