एक्सप्लोरर

गाजियाबाद बुजुर्ग पिटाई प्रकरण: बेटे ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कही ये बात

गाजियाबाद पुलिस ने बुजुर्ग शख्स की पिटाई के मामले में सख्त एक्शन लिया है. वहीं, इस कार्रवाई पर बुजुर्ग अब्दुल समद के बेटे बबलू सैफी ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए सवाल खड़े कर दिये हैं.

गाजियाबाद: गाजियाबाद में बुजुर्ग की पिटाई के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ट्वीटर समेत नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इन सभी पर गलत सूचना प्रसारित करने का आरोप है. वहीं, पूरे मामले को धार्मिक भावनाएं भड़काने के तौर पर प्रचारित किया गया. इस बीच बुजुर्ग शख्स अब्दुल समद के बेटे ने एबीपी न्यूज से बात करते हुये अपना पक्ष रखा. बबलू सैफी ने पुलिस पुलिस पर कई आरोप लगाए.

बेटे ने पुलिस पर लगाए आरोप

उन्होंने कहा कि, ताबीज विवाद का आरोप बेबुनियाद है. इसके अलावा सैफी का कहना था कि, मेरे पिता आरोपियों को पहले से नहीं जानते थे. एबीपी न्यूज से बात करते हुये सैफ ने कहा कि, पुलिस ने अपनी मर्जी से तहरीर लिखी है. उन्होंने कहा कि, मेरे पिता से जबरन धार्मिक नारे लगवाए गये. पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुये उन्होंने कहा कि, वीडियो में जो लड़के दिख रहे हैं, क्या पुलिस ने उनको उठाया है?

यही नहीं, बबलू सैफी का कहना था कि, पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त मेरे पिता से नहीं करवाई. सैफी ने कहा कि, जिनके खिलाफ एफआईआर लिखवाई गई हम उन्हें नहीं जानते.

ट्विटर समेत नौ के खिलाफ FIR 

आपको बता दें कि, गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुजुर्ग के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अब ट्विटर, पत्रकार और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है. इन सभी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है. 

वायरल वीडियो के मामले में पत्रकार मोहम्मद जुबैर और राणा अय्यूब द्वारा ट्वीट करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. इसके अलावा कांग्रेस नेता सलमान निजामी, शमा मोहम्मद और मसकूर उस्मानी, लेखक सबा नकवी, द वायर और ट्विटर के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 (दंगा भड़काना), 153ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 505 (शरारत), 120बी (आपराधिक साजिश) और 34 (सामान्य इरादा) जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है.

क्या है मामला?
दरअसल, बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. वीडियो में दावा किया गया कि कुछ युवकों ने एक मुस्लिम बुजुर्ग अब्दुल समद की जबरन पिटाई की और उससे जबरदस्ती जय श्री राम के नारे लगवाए. इसके अलावा उसकी दाढ़ी भी काट ली गई. हालांकि, पड़ताल में वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही निकली. पुलिस ने दावा किया कि बुजुर्ग शख्स ने कुछ युवकों को ताबीज दिए थे. ताबीज के काम ना करने पर उसकी पिटाई की गई.

ये भी पढ़ें.

UP Unlock: नाइट कर्फ्यू में मिलेगी और ढील, खुलेंगे मॉल और रेस्टोरेंट, जानें- क्या रहेंगी शर्तें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget