एक्सप्लोरर

UP Unlock: नाइट कर्फ्यू में मिलेगी और ढील, खुलेंगे मॉल और रेस्टोरेंट, जानें- क्या रहेंगी शर्तें

UP Night Curfew: यूपी के हर जिले में कोविड प्रोटोकॉल के साथ रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा. दुकानों के साथ सब्जी मंडियां भी रात 9 बजे तक खुल सकेंगी.

लखनऊ: कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होने के साथ योगी सरकार भी अब राहत प्रदान करने लगी है. 75 जिलों में अंशिक कर्फ्यू हटाने के बाद अब मुख्यमंत्री ने नाइट कर्फ्यू में थोड़ी और ढील दी है. इसके अलावा कुछ बंदिशों के साथ रेस्टोरेंट, पार्क और स्ट्रीट फूड की दुकानों को भी 21 जून से खोलने की अनुमति दी है. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के बाद टीम-9 के छूट देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. कोविड संक्रमण के दृष्टिगत दिन पर दिन बेहतर होती स्थितियों के बीच सोमवार, 21 जून से रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू में और छूट दी जाएगी. प्रदेश सरकार का अब रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात नौ बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक प्रभावी होगा.

ये रहेंगी अनलॉक की शर्तें

- नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक रहेगा
- रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा
- पार्क और स्ट्रीट फूड के संचालन की अनुमति
- मास्क और सैनेटाइजर की अनिवार्यता रहेगी
- दुकान या शोरूम में आने-जाने वालों का रजिस्ट्रर बनाना होगा
- सब्जी मंडियां भी रात 9 बजे तक खुल सकेंगी
- घनी आबादी की सब्जी मंडियों को प्रशासन खुले स्थान पर खुलवाएगा
- कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी

दुकानों के साथ सब्जी मंडियां भी रात 9 बजे तक खुल सकेंगी

इसके साथ ही सरकार ने कुछ और छूट तय कर ली हैं. प्रदेश के हर जिले में कोविड प्रोटोकॉल के साथ रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा. इसके साथ ही सभी पार्क और स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की अनुमति भी दी गई है. सरकार का इसके बाद भी सख्त निर्देश है कि इन सभी स्थान पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी. मास्क के साथ प्रवेश अनिवार्य होगा, जबकि रेस्टोरेंट में आने वाले सभी लोगों का सैनिटाइजर से हाथ साफ करना भी जरूरी है. 

दुकान या शोरूम में पहले की तरह मास्क और सैनेटाइजर की अनिवार्यता रहेगी. साथ ही वहां हेल्प डेस्क भी बनानी होगी. आने-जाने वालों का रजिस्ट्रर बनाना होगा. इसमें नाम, पता और बाकी डिटेल रहेगी. दुकानों के साथ सब्जी मंडियां भी रात 9 बजे तक खुल सकेंगी. पर घनी आबादी की सब्जी मंडियों को प्रशासन खुले स्थान पर खुलवाएगा.

यह भी पढ़ें-

स्वतंत्र देव सिंह का दावा- यूपी के सबसे फिसड्डी सांसद हैं अखिलेश यादव, बताई ये वजह

क्या समाजवादी पार्टी में सेंध लगाने वाली है BSP? पार्टी सुप्रीमो मायावती ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget