एक्सप्लोरर

Ghaziabad Boiler Blast: गाजियाबाद में बड़ा हादसा, पेपर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तीन लोगों की मौत

Ghaziabad Boiler Blast News: गाजियाबाद में बड़ा हादसा हो गया है. एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. यह फैक्ट्री गाजियाबाद के भोजपुर थाना के गांव दतेड़ी में बताई जा रही है.

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हो गया है. जहां एक पेपर फैक्ट्री में बॉयलर फट गया है. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है. 

यह फैक्ट्री गाजियाबाद के भोजपुर थाना के गांव दतेड़ी में है. बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के ये इस फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया, जिसकी आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी. धमाका इतना जोरदार था दूर-दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी, लोग आवाज सुनकर डर गए. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. यह बॉयलर कैसे फटा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. 

राहत और बचाव कार्य जारी
स्थानीय पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं. पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर है जो पूरी फैक्ट्री की जांच कर रही है. हादसा कैसे हुआ इसकी वजह भी तलाशने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जिनकी शिनाख्त अनुज, योगेंद्र और अवधेश के रूप में हुई है. तीनों मजदूर जेवर, भोजपुर और मोदीनगर इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस ने परिजनों को हादसे का जानकारी दे दी है. राहत और बचाव कार्य किया जा रहा हैं. फैक्ट्री के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

UP Weather: यूपी में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में 40 के पार पहुंचा पारा, ये जिला रहा सबसे गर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget