एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में 40 के पार पहुंचा पारा, ये जिला रहा सबसे गर्म

UP Weather Update: यूपी के वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ और बरेली मंडलों में दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी गई. यहां का तापमान सामान्य से अधिक रहा, अभी से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप अब बढ़ने लगा है. तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से कई जिलों में तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है. वहीं प्रयागराज में सबसे गर्म दिन रहा है. यहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मार्च के महीने में ही ये गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है. लोगों के घरों में अभी से पंखे और कूलर चलने शुरू हो गए हैं. मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही तपती जलती गर्मियों का मौसम दस्तक देने वाला है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी. 

मौसम के विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है. दिन में मौसम एकदम साफ रहेगा. धूप की वजह से गर्मी का एहसास रहेगा. प्रदेश के दोनों पश्चिमी और पूर्वीं संभागों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी. 2 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है. इस बीच मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और न ही किसी तरह की चेतावनी जारी की गई है. 

यूपी में सामान्य से अधिक रहा तापमान
बुधवार को राज्य के वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ और बरेली मंडलों में दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी गई. यहां का तापमान सामान्य से अधिक रहा, वहीं नोएडा गाजियाबाद और आगरा में भी तापमान में 5.1 डिग्री की अधिक तापमान रहा. इस साल वैसे भी सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है, जिसका असर भी अभी से दिखाई देने लगा है. मौसम का अगर मार्च में ये हाल है तो मई-जून में क्या होगा?

यूपी में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद अगले दो दिनों के भीतर तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. ऐसे में एक बार फिर से तापमान  2-3 डिग्री तक बढ़ेगा. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी. यानी आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी.

पिछले 24 घंटों में प्रयागराज में सबसे अधिक गर्म दिन रहा. यहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 40, वाराणसी में 38, हमीरपुर में 40.6, आगरा में 39.6 और राजधानी लखनऊ में 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा. 

सपा सांसद के आवास पर हुए हमले पर भड़क उठीं मायावती, अखिलेश के दुर्गंध वाले बयान पर भी कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget