एक्सप्लोरर

Ghaziabad Crime News: भांजी का पति निकला डॉक्टर की हत्या का मास्टरमाइंड, शूटर समेत 2 अरेस्ट

Ghaziabad Police: पुलिस ने बताया कि अदनान ने इस हत्याकांड की प्लानिंग मेरठ में बनाई और वहीं के शूटर हायर किए थे. दो दिन बाद डॉक्टर के घर की रैकी की गई और फिर वारदात को अंजाम दिया गया.

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद (Ghaziabad) के कस्बा मुरादनगर में 11 फरवरी को हुई डॉक्टर शमशाद की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया. मुख्य शूटर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार हैं. पुलिस का दावा है कि डॉक्टर की रिश्ते में लगने वाली भांजी के पति ने उसका कत्ल कराया था. वजह थी कि पारिवारिक विवाद में डॉक्टर का दखल देना. दूसरे पक्ष को यही बात नागवार गुजरी. कस्बा मुरादनगर के मोहल्ला आर्यनगर में डॉक्टर शमशाद का क्लीनिक है. इस क्लीनिक पर 11 फरवरी की रात साढ़े 10 बजे कुछ हमलावरों ने डॉक्टर की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी. 

डीसीपी रवि कुमार ने बताया कि इस मामले में मुरादनगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने दो आरोपी पकड़े हैं. इनकी पहचान उवैश पुत्र वकील कुरैशी और मोहम्मद उवैश पुत्र ग्यासुद्दीन कुरैशी के रूप में हुई है. दोनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं. डॉक्टर को गोली उवैश के द्वारा मारी गई थी. हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और स्कूटी बरामद कर ली गई है.

अदनान ने इस हत्याकांड की प्लानिंग मेरठ में बनाई
डीसीपी ने बताया कि मृतक डॉक्टर शमशाद की मौसरी बहन की बेटी समरीन की कोर्ट मैरिज करीब 4 महीने पहले मेरठ निवासी अदनान से हुई थी. इसके बाद बिरादरी की पंचायत हुई और उसमें निकाह पढ़ा गया. समरीन इस निकाह से खुश नहीं थी. निकाह के कुछ दिन बाद ही दंपति में विवाद रहने लगा. इस पर समरीन मोदीनगर में अपनी सहेली के यहां आकर रहने लगी. उसने पति अदनान के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा थाना मोदीनगर में दर्ज करा दिया. इधर, अदनान ने पुलिस में शिकायत कर दी कि समरीन घर से साढ़े आठ लाख रुपए के जेवरात ले गई है. दोनों तरफ की शिकायतों पर दंपति में मतभेद और ज्यादा बढ़ गया. इसी बीच इस विवाद में डॉक्टर शमशाद की एंट्री हो गई. डॉक्टर शमशाद ने अपनी भांजी समरीन का पक्ष लिया और कहा कि ये ऐसे ससुराल नहीं जाएगी. अदनान ने तभी डॉक्टर शमशाद के मर्डर की प्लानिंग बना ली थी.

UP Assembly: अखिलेश यादव को मिला ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद का साथ, क्या BJP की बढ़ेगी मुश्किल?

पुलिस ने बताया कि अदनान ने इस हत्याकांड की प्लानिंग मेरठ में बनाई और वहीं के शूटर हायर किए थे. दो दिन बाद डॉक्टर के घर की रैकी की गई और फिर वारदात को अंजाम दिया गया. इस हत्याकांड में मास्टरमाइंड अदनान सहित सौरभ उर्फ निखिल, वसीम उर्फ लंबू, नौखेज, फैसल अंसारी आदि शामिल रहे. पुलिस अब इनकी तलाश में दबिश दे रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget