एक्सप्लोरर

Gonda Flood: गोंड़ा की दो तहसीलों पर बना बाढ़ का खतरा, घाघरा और सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

Gonda Flood: गोंडा में घाघरा और सरयू नदी के उफान पर होने की वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. जिले की दो तहसीलों के कई गांव जलमग्न हो गए हैं. छह हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है.

Gonda Flood: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दो तहसील क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. गोंडा में घाघरा और सरयू नदी लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. तहसील तरबगंज के नवाबगंज के माझा इलाकों में 1 दर्जन से अधिक गांव टापू में तब्दील हो गए हैं. लोग आने जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं. जलमग्न सड़कों पर अब नाव दौड़ रही हैं, जिले में बाढ़ से अब तक छह हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है.

वहीं कर्नलगंज तहसील में अभी तक बाढ की स्थिति नहीं है. बांध पर कटान को देखते हुए लगातार अधिकारी बांध की निगरानी कर रहे हैं. बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन द्वारा कोई भी सहायता नहीं दी गई है लेकिन जिला प्रशासन का दावा है कि लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. जल शक्ति मंत्री ने कल्प गोंडा के बाद क्षेत्रों का हवाई दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए गोंडा में बाढ़ क्षेत्र कॉल बेल कहा था.

तरबगंज तहसील क्षेत्र के नवाबगंज के माझा इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. तरबगंज तहसील में सरयू नदी में कटान के चलते अब तक आधा दर्जन से अधिक घर नदी में समाहित हो चुके हैं. सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित हो चुकी है और अब जल स्तर अधिक होने के चलते 1 दर्जन से अधिक गांव टापू में तब्दील हो गए हैं. लोग जैसे-तैसे घर से निकलने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं तो कोई बिना नाव के सहारे के पानी में आने जाने को मजबूर हैं. जान जोखिम में डालकर लोग पानी में निकलने को मजबूर है, ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार कटान होने के बाद अब बाढ़ भी आ गई है. कई घर पानी में बह गए हैं, जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी हाल पूछने नहीं आया है और कोई सहायता नहीं पहुंचाई गई है.

वहीं अपर जिला अधिकारी राकेश सिंह ने बताया है गोंडा में बाढ़ से दो तहसील प्रभावित होती हैं और इस समय विगत कई दिनों से घाघरा और सरयू नदी अपने उतार-चढ़ाव पर हैं. तरबगंज तहसील क्षेत्र के ऐली परसोली के साथ नवाबगंज के माझा इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. सभी को जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है और संबंधित अधिकारियों को एक्टिव कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः

Mother Killed Daughter: मांग में सिंदूर देख भड़क गई मां, हत्या करने के बाद फांसी के फंदे पर लटकाया बेटी का शव 

Tiranga Yatra: आम आदमी पार्टी ने नोएडा में निकाली तिरंगा यात्रा, संजय सिंह ने कही बड़ी बात 

यह भी देखेंः

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget