एक्सप्लोरर

Tiranga Yatra: आम आदमी पार्टी ने नोएडा में निकाली तिरंगा यात्रा, संजय सिंह ने कही बड़ी बात 

Tiranga Yatra in Noida: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने नोएडा (Noida) में तिरंगा संकल्प यात्रा (Tiranga Yatra) निकालकर चुनावी बिगुल फूंक दिया है. सभी विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा निकाली जाएगी.

Noida Aam Aadmi Party Tiranga Yatra: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चुनावी यात्राओं का दौर लगातार जारी है और आज आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने नोएडा (Noida) में तिरंगा संकल्प यात्रा (Tiranga Yatra) निकालकर चुनावी बिगुल फूंक दिया है. लखनऊ (Lucknow) और आगरा (Agra) के बाद अब आम आदमी पार्टी ने नोएडा (Noida) में तिरंगा संकल्प यात्रा निकालकर यूपी विधानसभा चुनाव में ताल ठोंक दी है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी. 14 सितंबर को अयोध्या (Ayodhya) में मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. 

सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा 
आम आदमी पार्टी ने नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से आज तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जो नोएडा के सेक्टर 25, 27, 18 होते हुए सेक्टर 37 में समाप्त हुई. प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की मानें तो तिरंगा संकल्प यात्रा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी और इस यात्रा के जरिए प्रदेश की जनता को ये बताया जाएगा प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म होगा और विकास की गंगा बहेगी. क्योंकि, जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में काम किया है उसी रोल मॉडल को अब उत्तर प्रदेश में लागू किया जाएगा, जिससे प्रदेश के विकास में और तेजी आएगी. 

यूपी में अपनाया जाएगा दिल्ली मॉडल 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि अब प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म होगा और विकास की गंगा बहेगी. 'आप' नेताओं ने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विकास किया है और विकास के रोल मॉडल को अपनाया है वही रोल मॉडल अब उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी लेकर आएगी, समूचे उत्तर प्रदेश का विकास संभव होगा.

सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 
मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा पर 'आप' सरकार ने दिल्ली में काम किया है उसी रोल मॉडल को लेकर हम 2022 के चुनाव में उतरेंगे. सिसोदिया ने कहा कि उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आम जनता का स्नेह और प्यार हमें मिलेगा.

आम आदमी पार्टी देगी देगी सुशासन
तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं से भी एबीपी गंगा ने बातचीत की और ये जाना कि आखिरकार इस यात्रा का मकसद क्या है. तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर जाकर दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तिरंगा संकल्प यात्रा के जरिए हम लोगों को बताएंगे कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विकास किया है उसी विकास के रोल मॉडल को हम उत्तर प्रदेश में लाएंगे. बिजली, पानी और राशन लोगों को मुफ्त मिलेगा. भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म होगा. जिस सुशासन की उम्मीद प्रदेश की जनता को है वो सुशासन आम आदमी पार्टी देगी.

ये भी पढ़ें: 

Dengue Cases in UP: कोविड के केस कम होने के बाद यूपी में बढ़ा डेंगू और वायरल का कहर, सरकार ने कसी कमर 

Uttarakhand Politics: कांग्रेस ने बीजेपी पर देश की संपत्तियों को बेचने का लगाया आरोप, कहा- ये राष्ट्र के लिए खतरनाक

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget