एक्सप्लोरर

Mother Killed Daughter: मांग में सिंदूर देख भड़क गई मां, हत्या करने के बाद फांसी के फंदे पर लटकाया बेटी का शव 

Etawah Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले में 17 वर्षीय किशोरी का शव (Dead Body) फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला था. मां ने ही बेटी की हत्या की थी. 

Etawah Mother Killed Daughter: इटावा (Etawah) के बैदपुरा थाना अंतर्गत उमराई गांव में 28 अगस्त की देर शाम जब कमला देवी (Kamla Devi) अपनी छोटी बेटी के साथ घर वापस लौटी तो बड़ी बेटी 17 वर्षीय प्रियंका की मांग में सिंदूर देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. कमला ने जब अविवाहित बिटिया से मांग में सिंदूर भरने का कारण पूछा तो बेटी ने गांव (Village) के ही एक युवक के नाम का सिंदूर लगाने की बात कही. जिसके बाद गुस्से में मां (Mother) ने बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी और गला दबा दिया जिसके चलते प्रियंका की मौके पर ही मौत (Death) हो गई. 

फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया
जब मां को लगा कि उसके हाथों से बेटी का कत्ल हो गया है तो उसने मृत शरीर को एक धोती के जरिए फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया और अड़ोस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी. तब तक अन्य परिजन भी घर पर आ गए थे. 112 के माध्यम से थाना पुलिस को सूचना दी गई. जब थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतार लिया गया था. घटना के दिन अन्य परिजन घर के बाहर गए हुए थे. घर पर प्रियंका अकेली थी.

जांच में सामने आती गई सच्चाई
घटना की जानकारी मिलने के बाद जब एबीपी गंगा की टीम मौके पर पहुंची तो मृतक प्रियंका की मां ने रोते-रोते ये बताया था कि गांव के ही एक युवक राजकुमार को उन्होंने घर से निकलते हुए देखा था. यही नहीं उन्होंने बिटिया के प्रेमी राजकुमार पर हत्या और रेप का भी आरोप लगाया था. परिजनों की तरफ से जो तहरीर थाने में दी गई थी उसमें राजकुमार को ही आरोपी बताया गया था. लेकिन, जब पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे सारी परतें खुलती चली गईं. 

आरोपी महिला ने कबूल किया गुनाह 
पुलिस ने घटना के 3 दिन बाद खुलासा करते हुए बताया कि मृतक प्रियंका का गांव के ही युवक राजकुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घटना वाले दिन प्रियंका ने मांग में सिंदूर भरा था, जिसके बाद ही ये सारी घटना घटित हो गई. उधर, रिश्तों का कत्ल करने वाली हत्यारी मां ने भी कबूल किया कि जब वो छोटी बेटी के साथ घर वापस लौटी तो बड़ी बिटिया के मांग में सिंदूर देखकर गुस्से में आकर धोखे से बिटिया का कत्ल हो गया. पुलिस ने सारे मामले से पर्दा उठाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: 

UP Election 2022: संजय निषाद ने बीजेपी से मांगी 70 सीटें, योगी सरकार से की 6 बड़ी मांग

Tiranga Yatra: आम आदमी पार्टी ने नोएडा में निकाली तिरंगा यात्रा, संजय सिंह ने कही बड़ी बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget