एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल कमिश्नर का बड़ा संदेश, कहा- 'अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई'

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और गलत जानकारियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन सतर्क है. यात्रा को लेकर भ्रामक खबरे प्रसारित करने वालों पर कार्रवाई होगी.

Chardham Yatra News: उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और गलत जानकारियों को बेहद गंभीरता से ले रही है. ऐसे में उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है जो या तो श्रद्धालुओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं या फिर पुराने वीडियो और झूठी सूचनाएं फैलाकर सोशल मीडिया पर व्यू पाने की होड़ में आस्था के इस बड़े आयोजन को बदनाम कर रहे हैं.

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक चार ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जो चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारियां फैला रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी सतर्कता के साथ ऐसे मामलों की निगरानी कर रही है और जो भी व्यक्ति जानबूझकर यात्रा को लेकर गलत जानकारी साझा करता पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई तय है.

यात्रा को लेकर फर्जी खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
गढ़वाल कमिश्नर ने कहा, चारधाम यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और गौरव से जुड़ी हुई है. हम किसी को भी राज्य के गौरव से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं देंगे. सोशल मीडिया पर यदि कोई व्यक्ति पुराने वीडियो को वर्तमान से जोड़कर लोगों को गुमराह कर रहा है या जानबूझकर भ्रम फैला रहा है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना आजकल आसान हो गया है, लेकिन प्रशासन इस पर पूरी निगरानी बनाए हुए है. राज्य सरकार की विशेष आईटी सेल ऐसे कंटेंट पर नजर रख रही है और जैसे ही कोई वीडियो या पोस्ट संदेहास्पद पाया जाता है, उसकी तुरंत जांच की जाती है.

सरकार ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए टीम की तैनात
सिर्फ अफवाह फैलाने वालों पर ही नहीं, बल्कि मंदिर परिसर की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर भी प्रशासन सख्त हो गया है. अब चारधाम के मंदिर परिसरों में रील्स, जैसे वीडियो बनाने पर रोक लगा दी गई है. इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. सरकार का मानना है कि मंदिर केवल पर्यटन स्थल नहीं हैं, ये आस्था का केंद्र हैं और यहां का वातावरण पवित्र बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है.

राज्य सरकार ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष टीम तैनात की है, जो लगातार फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख रही है. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी क्षेत्र से भ्रम फैलाने की कोई सूचना मिलती है तो तत्काल जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं.

प्रशासन ने आम जनता और श्रद्धालुओं से की अपील
प्रशासन ने आम जनता और विशेष रूप से श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की जानकारी को बिना पुष्टि किए साझा न करें. अगर किसी वीडियो या खबर पर संदेह हो तो तत्काल प्रशासन से संपर्क करें या उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज से जानकारी प्राप्त करें.

गढ़वाल आयुक्त ने संकेत दिया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए और सख्ती बरती जाएगी. “जो भी चारधाम यात्रा के नाम पर गलत हरकत करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी उन्होंने स्पष्ट किया.

उत्तराखंड सरकार का यह रुख यह बताता है कि वह चारधाम यात्रा की गरिमा और श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. यह सख्ती न केवल व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि श्रद्धालुओं का विश्वास और आस्था इस पवित्र यात्रा में अडिग बनी रहे.

यह भी पढ़ें- 'मुस्लिम महिला कर्नल को...' हाईकोर्ट की सख्ती के बाद विजय शाह पर मायावती ने की बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget