एक्सप्लोरर

Prayagraj: गैंगरेप पीड़िता का आरोप, जेल में बंद बीजेपी नेता ने करा दी भाई की हत्या

प्रयागराज में गैंगरेप की शिकार हुई छात्रा ने बीजेपी नेता पर एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है. उसका कहना है कि, बीजेपी नेता के इशारे पर ही उसके भाई की हत्या करा दी गई..

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में क़ानून की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ गैंग रेप करने के आरोप में पिछले कई महीने से जेल में बंद बीजेपी नेता डा० श्याम प्रकाश द्विवेदी पर एक और सनसनीखेज आरोप लगा है. पीड़ित छात्रा ने बीजेपी नेता और उसके परिवार पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है. छात्रा का आरोप है कि बीजेपी नेता ने जेल से साजिश रचकर महाराष्ट्र के पुणे में उसके भाई की हत्या करा दी और घटना को एक्सीडेंट बताकर मामले में लीपापोती करा दी. पीड़िता और उसके परिवार ने अब अपनी जान का भी खतरा बताते हुए अपनी सुरक्षा और मजबूत किये जाने की गुहार लगाई है. आरोप यह भी है कि, मामले में सत्ता पक्ष के रसूखदार नेता का नाम शामिल होने की वजह से प्रयागराज से लेकर पुणे तक का सरकारी अमला उनकी शिकायतों और गुहार को नज़रअंदाज़ कर रहा है. कोई भी उनके साथ इंसाफ करने को तैयार नहीं है. पीड़ित परिवार ने अपनी फ़रियाद सुनाने के लिए अब सीएम योगी आदित्यनाथ से समय देने की अपील की है.

जमीन बिकवाने के बहाने छात्रा से किया रेप

गौरतलब है कि, प्रयागराज में कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने पिछले साल सितम्बर महीने में बीजेपी नेता डा० श्याम प्रकाश द्विवेदी और उसके डाक्टर दोस्त अनिल द्विवेदी पर अपने साथ गैंगरेप किये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि बीजेपी नेता और उसका दोस्त एक ज़मीन बिकवाने के बहाने छात्रा से मिले थे. दोनों ने पहले उसके गैंग रेप किया और उसके बाद ब्लैकमेल करते हुए करीब साल भर तक उसका यौन शोषण करते रहे. छात्रा का आरोप था कि, बीजेपी नेता अक्सर उसे अपने होटल बुलाता था और वहीं उसके साथ मनमानी की जाती थी. परिवार की इज्जत और मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी से डर की वजह से वह दरिंदगी का शिकार होने के बावजूद मुंह बंद रखने को मजबूर थी. पीड़ित छात्रा उन दिनों बीए की पढ़ाई कर रही थी. बहरहाल, छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता डा० श्याम प्रकाश द्विवेदी और उसके डाक्टर दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. दोनों अब भी जेल में ही हैं.

इस बीच अठारह फरवरी को पीड़िता के बड़े भाई की महाराष्ट्र के पुणे में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई. हादसे के वक़्त पीड़िता का भाई बाइक चला रहा था. हादसा इतना ज़बरदस्त था कि अस्पताल ले जाए जाने से पहले उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. पीड़िता और उसके परिवार का साफ़ आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है. आरोप है कि बीजेपी नेता श्याम द्विवेदी ने जेल से साजिश रचकर उसके भाई की हत्या करा दी और इसे सड़क हादसे का नाम दे दिया गया. परिवार का कहना है कि बाइक में खरोंच तक नहीं आई थी. इसके अलावा हादसा रेड लाइट चौराहे के ठीक नजदीक हुई. ऐसी जगहों पर कोई भी वाहन तेज़ कतई तेज रफ़्तार में नहीं चलते हैं. पुणे में कोई पैरोकार नहीं होने की वजह से अंतिम संस्कार वहीं करने के बाद परिवार प्रयागराज वापस आ गया था.

केस वापस लेने के लिये बना रहे हैं दबाव

पीड़िता और उसके परिवार का यह भी आरोप है कि बीजेपी नेता के करीबी अब भी उन्हें धमकी देते हैं. केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है. घर से बाहर निकलने पर उनका पीछा किया जाता है. पूरे परिवार को बाहर निकलने में डर लगता है. उन्हें इस बात की आशंका है कि उनका अंजाम भी भाई जैसे हो सकता है. कोई साजिश रचकर उन्हें मौत के घाट उतारा जा सकता है. परिवार का आरोप है कि सरकारी अमले ने महज़ खानापूरी के लिए उन्हें दो गार्ड मुहैया करा दिए हैं, लेकिन उनके साथ कहीं इन्साफ नहीं हो रहा है. अधिकारी बीजेपी नेता के दबाव में हैं और वह उनकी मदद करने को तैयार नहीं हैं. उन्हें अब सिर्फ सीएम योगी से ही इंसाफ मिलने की उम्मीद है. वह सीएम से मुलाक़ात के लिए वक़्त मांग रही हैं और अपनी पीड़ा उन्ही से बयां कर उनसे कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगी.

इस मामले में सरकारी अमले के ज़िम्मेदार लोग कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार करते रहे लेकिन उन्होंने यह ज़रूर कहा कि शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है. पीड़ित परिवार की सुरक्षा में दो सरकारी गनर लगाए गए हैं. पीड़िता की सुरक्षा के मद्देनज़र एक महिला गार्ड को रखा गया है. उनकी किसी भी शिकायत को कतई अनसुना नहीं किया जा रहा है. मामला अब कोर्ट में हैं और कोर्ट ही सही गलत व सज़ा को तय करेगा.

ये भी पढ़ें.

धीरज गुर्जर, जुबैर खान बने यूपी पंचायत चुनाव के प्रभारी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की हरी झंडी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget