एक्सप्लोरर

Free Ration Scheme: हापुड़ में वसूली के डर से राशन कार्ड सरेंडर करने वालों की भीड़, जानें अधिकारी ने क्या कहा?

हापुड़ में मुफ्त राशन योजना के तहत अपात्र लोग वसूली के डर से राशन कार्ड जमा करा रहे हैं. हालांकि इस संबंध में अधिकारी ने साफ किया है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.

UP Latest News: यूपी के हापुड़ में राशन योजना के तहत अपात्र लोग सरकार द्वारा राशन के जरिये दिये गए अनाज के बदले वसूली के डर से राशन कार्ड को जमा करा रहे हैं. हापुड़ जिले के नगर पालिका स्थित जिला खाद्य दफ्तर में पहुंचकर भारी संख्या में लोग अपने राशन कार्ड को सरेंडर कर रहे हैं.

जिले में बड़ी संख्या में योजना के तहत अपात्र लोगों ने राशन कार्ड को जमा कर दिया है. राशन कार्ड जमा करने पहुंचे लोगों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि वसूली के डर से राशन कार्ड को जमा कर रहे हैं. हापुड़ जिले में 1921 लोगों ने अपने राशन कार्ड को जमा करा दिया है.

राशन में जून से गेहूं के बदले दिए जाएंगे चावल

जनपद हापुड़ में प्रशासनिक अधिकारियों के किसानों से हुए संवाद में अधिकारी फेल हुए हैं जिसके कारण किसान सरकारी गेंहू क्रय केंद्र में अपना गेंहू नहीं बेच रहे हैं. गेहूं के उत्पादन और सरकारी खरीद में भारी गिरावट की वजह से राशन वितरण पर भी संकट मंडरा रहा है.

हापुड़ में 36 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीद के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 2.5 फीसदी ही खरीद हुई है. हापुड़ में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत मिलने वाले तीन किलो गेंहू के वितरण को बंद कर दिया गया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में जून से सितंबर तक गेहूं के बदले 5 किलो चावल निशुल्क मिलेगा. जिसके कारण गरीब की थाली से गेंहू गायब रहेगा.

 इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 1921 लोगों ने स्वयं ही राशन कार्ड जमा कराएं हैं. मीडिया की खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि जो मीडिया में खबरें आई हैं कि वसूली की कार्रवाई की जाएगी. ऐसा कोई आदेश नहीं है. उन्होंने बताया कि जून माह से गेहूं के बदले 5 किलो चावल दिया जाएगा. पहले 3 किलो गेहूं 2 किलो चावल प्रतिमाह दिया जाता था, प्रशासन का फैसला है, जो लागू किया जा रहा है.

बता दें कि यूपी सरकार की ओर से राशन कार्ड सरेंडर और वसूली का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें:

UP Assembly: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उठाया कानून व्यवस्था का मुद्दा, CM योगी ने खुद दिया ये जवाब

UP News: यूपी में हर साल खर्च हो रहा 500 करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल, बीते तीन सालों का खर्च हैरान कर देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget