एक्सप्लोरर

गायिका सुनिधि चौहान के नाम पर किया गया 19 लाख का फर्जीवाड़ा, एफआईआर दर्ज

प्रयागराज में गायिका सुनिधि चौहान के शो के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। धूमनगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। प्रयागराज में बॉलीवुड की चर्चित सिंगर सुनिधि चौहान के नाम पर उन्नीस लाख रूपये हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक इवेंट कंपनी के संचालक ने देश के नामी आईटी संस्थान में सुनिधि चौहान का शो कराने के नाम पर उन्नीस लाख रूपये बतौर एडवांस ले लिए। वह न तो संस्थान में सुनिधि चौहान का शो करा सका और न ही एडवांस में लिए गए उन्नीस लाख रूपये वापस किये।

साल भर से ज़्यादा का वक्त बीतने के बावजूद जब आयोजक ने एडवांस में लिए गए पैसे वापस नहीं किये तो संस्थान के स्टूडेंट्स ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। छात्रों की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने शहर के धूमनगंज थाने में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। इस बारे में अफसरों का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश के नामी आईटी संस्थानों में शुमार प्रयागराज की इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फर्मेशन टेक्नालॉजी में हर साल अक्टूबर के महीने में एनुअल फंक्शन आयोजित किया जाता है। कई दिनों के इस फंक्शन में कुछ कार्यक्रम संस्थान द्वारा सीधे तौर पर आयोजित किये जाते हैं तो कुछ कार्यक्रम यहां के स्टूडेंट्स कराते हैं।

sunidhi

पिछले साल के फंक्शन के लिए स्टूडेंट्स ने प्रयागराज की ड्रीम मेकर्स इवेंट प्लानिंग फर्म से सुनिधि चौहान के शो के बारे में कांट्रैक्ट किया था। फर्म के संचालक प्रखर चतुर्वेदी ने सुनिधि के शो के नाम पर उन्नीस लाख रूपये एडवांस लिए थे, जबकि एक लाख रूपये बाद में दिए जाने थे। प्रखर ने न तो सुनिधि का शो कराया और न ही पैसे वापस किये।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget