एक्सप्लोरर

आइपीएल सट्टेबाजी में चार गिरफ्तार, पुलिस ने ढाई लाख रुपये और 8 मोबाइल बरामद किये

एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगातार आईपीएल शुरू होने के बाद से ही सट्टेबाजी की शिकायत मिल रही थी।

गोरखपुर, एबीपी गंगा।  क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी पर बहुत सी फिल्‍में भी बन चुकी हैं। कई खिलाड़ी भी इसके शिकार हो चुके हैं। लेकिन, सट्टेबाजी के इस धंधे की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि इसने आईपीएल को भी अपनी जद में ले लिया है। गोरखपुर में बैठकर बाकायदा ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर सट्टेबाजी के धंधे से जुड़े चार सट्टेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके तार मुंबई से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इनके पास से ढाई लाख रुपए और आठ मोबाइल भी बरामद किए हैं।

एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगातार आईपीएल शुरू होने के बाद से ही सट्टेबाजी की शिकायत मिल रही थी। आईपीएल शुरू होने के साथ ही मोबाइल छीनने की घटनाएं भी बढ़ गई थीं। उन्‍होंने बताया कि लगातार शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गोरखनाथ इलाके के धर्मशाला बाजार में रवि गुप्‍ता के मकान में आईपीएल में सट्टेबाजी का खेल चल रहा था।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने इस बात के सुबूत जुटा लिए हैं कि इनके तार कहां तक जुड़े हुए हैं। इस धंधे में इनके कितने गिरोह और कौन-कौन लोग काम कर रहे हैं इसका भी डाटा पुलिस को मिल गया है। उन्‍होंने बताया कि मुंबई से सीधे इनके तार जुड़े हैं। ये आईपीएल में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्‍यम से सट्टेबाजी के धंधे से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा शहर में और कहां-कहां ये खेल चल रहा है और कितने लोग इसमें रुपए लगा रहे हैं इसका भी पुलिस ने पता कर लिया है।

उन्‍होंने बताया कि चार लोगों की गिरफ्तारी से सट्टा के ढाई लाख रुपए बरामद हुए है। बड़े पैमाने पर शहर में ये धंधा चल रहा है। आनलाइन एप्‍लीकेशन और वेबसाइट से मोबाइल के माध्‍यम से सट्टा खिलवाया जा रहा है। पुलिस के सूचना तंत्र में सभी जगहों को ट्रेस कर लिया गया है। इसमें भारी पैमाने पर कमीशन कमाने का खेल चल रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों गोरखनाथ इलाके के धर्मशाला बाजार के रहने वाले रवि गुप्‍ता, राकेश जायसवाल, राजेन्‍द्र नगर के प्रिंस चौबे और कोतवाली इलाके के गोलघर पुर्दिलपुर के किशन यादव को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
फतेहपुर विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश, DPRO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, सगाई का वीडियो वायरल
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, हुई सगाई

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget