एक्सप्लोरर

संत कबीरनगरः अधजले शव की गुत्थी सुलझी, पिता ने डेढ़ लाख देकर कराई थी बेटी की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

संत कबीरनगर में इज्जत की खातिर अपनी बेटी की हत्या कराने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ये चौंकाने वाला खुलासा किया है.

संत कबीरनगर. धनघटा थाना क्षेत्र के जिगिना गांव के सीवान में कुछ दिन पहले मिले अधजले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. शव की पहचान गोरखपुर के बेलघाट इलाके के जितवापुर निवासी रंजना यादव (28) के रूप में हुई है. पुलिस की जांच में पता चला है कि पिता ने अपनी इज्जत के लिए डेढ़ लाख रुपये देकर बेटी की हत्या कराई थी. रंजना की हत्या में उसके पिता, भाई और जीजा शामिल थे. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि जिगिना गांव के सीवान में बने टिनशेड में रंजना का अधजला शव मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि गला दबाने से युवती का दम घुटा या धुएं से. मामले की जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिससे मामले के पर्दाफाश में काफी मदद मिली.

पिता ने कबूला गुनाह पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. रंजना के पिता कैलाश यादव ने बताया कि उसकी छोटी बेटी रंजना का बेलघाट के शाहपुर निवासी एक बस मालिक से प्रेम संबंध था. दिसंबर 2019 में वह प्रेमी के साथ भाग गई थी. मामले में बेलघाट थाने में प्रेमी के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण का केस दर्ज कराया गया था. पुलिस का दबाव बढ़ा तो कुछ महीनों बाद बेटी वापस आ गई. रंजना ने थाने में बयान दिया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से गई थी. इसके बाद भी रंजना बार-बार भागकर प्रेमी के घर चली जाती थी. इससे समाज में उनकी बदनामी हो रही थी.

बदनामी से तंग आकर कर दी हत्या कैलाश ने बताया कि बदनामी से तंग आकर उसने बेटी की हत्या की साजिश रची और दामाद सत्यप्रकाश यादव से इस बारे में बातचीत की, तब दामाद ने सीताराम से संपर्क कराया. सीताराम ने वरुण तिवारी उर्फ पिंटू से मिलवाया. वरुण ने हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की. कैलाश ने 1 लाख 35 लाख रुपये दे दिए. तीन फरवरी की रात वरुण अपने ड्राइवर दोस्त के साथ टाटा मैजिक लेकर कैलाश के घर पहुंचा. उसका भाई अजीत रंजना के साथ मैजिक में बैठ गया जबकि कैलाश बाइक से वरुण के साथ घर से निकला. रास्ते में रंजना ने शोर मचाने की कोशिश की तो अजीत ने उसका मुंह दबा दिया. इसके बाद वे रंजना को जिगिना के सीवान में टिनशेड में ले गए और पेट्रोल डालकर जला दिया.

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक और पेट्रोल के डिब्बे को बरामद कर लिया है. वरुण तिवारी और मैजिक ड्राइवर की तलाश की जा रही है. घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को टीम को आईजी बस्ती की ओर से 15 हजार रुपये और एसपी की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है.

ये भी पढ़ें:

बाहुबली मुख़्तार अंसारी के बेटों से लखनऊ पुलिस ने पूछे 50 सवाल

रंगदारी मांगने के आरोप में साइबर सेल के कॉन्स्टेबल समेत दो गिरफ्तार, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget