एक्सप्लोरर

बाहुबली मुख़्तार अंसारी के बेटों से लखनऊ पुलिस ने पूछे 50 सवाल

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही डॉन मुख़्तार अंसारी संकट में हैं. मुख़्तार की पत्नी और उनके दोनों बेटों पर अवैध हथियार से लेकर ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़े का मुक़दमा हो गया है.

लखनऊ: यूपी के डॉन के बेटों से लखनऊ पुलिस ने लंबी पूछताछ की है. डॉन और बीएसपी के बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी इन दिनों पंजाब जेल में बंद हैं. उनके दोनों बेटों अब्बास और उमर से पुलिस ने पचास सवाल पूछे. लखनऊ में एक अवैध निर्माण को लेकर दोनों पर मुक़दमा दर्ज है. दोनों ने ही अपनी गिरफ़्तारी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट से स्टे भी ले रखा है. मुख़्तार पर बढ़ रहे क़ानूनी दबाव के बीच दोनों आज अचानक हज़रतगंज पुलिस थाने पहुंच गए. मुख़्तार के दोनों बेटों पर 25 हज़ार रुपये का ईनाम भी है.

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही डॉन मुख़्तार अंसारी संकट में हैं. मुख़्तार की पत्नी और उनके दोनों बेटों पर अवैध हथियार से लेकर ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़े का मुक़दमा हो गया है. मुख़्तार का बड़ा बेटा अब्बास नेशनल शूटर है. अब्बास और उमर पर लखनऊ के डॉलीगंज इलाक़े में अवैध निर्माण का केस पिछले साल हुआ था. दोनों ने मिल कर विवादित ज़मीन पर बिल्डिंग बना दी थी. जिसे बाद में ज़िला प्रशासन ने बुलडोज़र चला कर गिरा दिया. इसी मामले में पुलिस लंबे समय से दोनों को ढूंढ रही थी. जब दोनों नहीं मिले तो उन्हें पकड़ने के लिए पच्चीस पच्चीस हज़ार का ईनाम भी उन पर रख दिया.

मुख़्तार के दोनों बेटों अब्बास और उमर से लखनऊ पुलिस ने पचास सवाल पूछे. पूछताछ के दौरान दोनों को कई बार पानी पीना पड़ा. क़रीब तीन घंटे की पूछताछ में दोनों भाई कई सवालों में घिरते नज़र आए. मीडिया के बार बार सवाल पूछने पर भी दोनों भाई कुछ नहीं बोले. आपको बता दें कि हाल में ही अब्बास की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थीं. शादी के समय अब्बास फ़रार चल रहा था. कहा जा रहा है कि ये निकाह राजस्थान में हुआ. अब्बास बीएसपी की टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है. उसके चाचा अफजाल अंसारी भी बीएसपी से लोकसभा सांसद हैं.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की बहन को राहत नहीं, रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर दर्ज FIR रद्द करने से HC का इनकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget