एक्सप्लोरर

Uttarakhand Foundation Day: नवंबर में 11 नए राज्यों का गठन और उत्तराखंड की ऐतिहासिक यात्रा, यहां जानें सबकुछ

उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर हुआ था. यह राज्य हिमालय के क्षेत्र में स्थित है. उत्तराखंड के गठन के लिए कई वर्षों तक आंदोलन चला था जिसमें 42 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.

Uttarakhand Foundation Day: भारतीय इतिहास में नवंबर का महीना विशेष महत्व रखता है, खासतौर से राज्य गठन के संदर्भ में. इस महीने की 9 तारीख को 24 साल पहले उत्तराखंड का गठन हुआ था. यह वह दिन है जब हिमालय के इस क्षेत्र ने उत्तर प्रदेश से अलग होकर एक ज्य का दर्जा प्राप्त किया. 9 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया उत्तराखंड, जिसे पहले उत्तरांचल कहा गया, उस संघर्ष का परिणाम था जिसमें 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी जानें न्यौछावर की थीं.

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में संसाधनों और विकास योजनाओं की भारी कमी थी जो 1938 में पहली बार श्रीनगर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विशेष सत्र के दौरान सामने आई.इस सत्र में उत्तराखंड को एक अलग राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई गई थी.आजादी के बाद भी यह मांग बनी रही,लेकिन असली जोर 1990 के दशक में आया.जब उत्तराखंड के लोग बड़े पैमाने पर इस आंदोलन में शामिल हुए.

आंदोलनकारियों का हौसला नहीं टूटा
1994 का साल उत्तराखंड राज्य आंदोलन का निर्णायक मोड़ साबित हुआ. अलग राज्य की मांग ने जन आंदोलन का रूप ले लिया, जिसमें हर वर्ग, जाति और धर्म के लोग शामिल हो गए. इस आंदोलन के दौरान पुलिस दमन में 42 लोगों ने अपनी जान गंवाई. खटीमा और मसूरी में आंदोलनकारियों पर गोलीबारी की गई, जिससे कई आंदोलनकारी शहीद हुए और सैकड़ों घायल हो गए. यह पुलिसिया दमन ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों की याद दिला रहा था, लेकिन आंदोलनकारियों का हौसला नहीं टूटा.

रामपुर तिराहा कांड
अक्टूबर 1994 में आंदोलन ने फिर तेजी पकड़ी जब आंदोलनकारी गांधी जयंती पर दिल्ली में प्रदर्शन के लिए निकले. मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पर पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की. इस दौरान पुलिस ने अमानवीय बर्ताव करते हुए आंदोलनकारियों पर क्रूरता की हदें पार कर दीं. इस घटना ने देश को झकझोर दिया और उत्तराखंड के लोगों की अलग राज्य की मांग और भी मजबूत हो गई.

9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड का गठन
उत्तराखंड के राज्य बनने की दिशा में एक निर्णायक कदम तब उठा, जब 15 अगस्त 1996 को तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलग राज्य की घोषणा की. हालांकि, इस घोषणा को तब की खिचड़ी सरकार के कारण अमल में नहीं लाया जा सका. आखिरकार, जब 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार सत्ता में आई, तो तीन नए राज्यों के गठन की दिशा में ठोस कदम उठाए गए. 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़, 9 नवंबर को उत्तराखंड (उत्तरांचल), और 15 नवंबर को झारखंड का गठन हुआ.

मुख्यमंत्री ने दी अन्य राज्यों को शुभकामनाएं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस ऐतिहासिक माह में स्थापना दिवस मना रहे राज्यों जैसे कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये राज्य निरंतर प्रगति की ओर बढ़ते रहेंगे और विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी के 'बिटिया घबराई' वाले बयान पर तिलमिलाए सपा सांसद जावेद अली, दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget