एक्सप्लोरर

सीएम योगी के 'बिटिया घबराई' वाले बयान पर तिलमिलाए सपा सांसद जावेद अली, दिया ये जवाब

UP Politics: सपा सांसद जावेद अली ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी से आतंकित हैं और लोक सभा चुनाव में हार के बाद से वह घबराये हुए हैं, इसलिए बौखलाहट में ऐसे बयान दे रहे हैं. 

Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान 'जहां दिखे सपाई वहां बिटिया घबराई' को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी से डरे हुए हैं इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं. 

सपा सांसद जावेद अली ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी से आतंकित हैं और लोक सभा चुनाव में हार के बाद से वह घबराये हुए हैं, कि जिस तरह सपा ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराया है वैसे ही इस उप चुनाव में भाजपा को सपा हरायेगी इसलिए बौखलाहट में वह ऐसे बयान दे रहे हैं. 

सीएम योगी के बयान पर भड़के सपा सांसद
सीएम योगी के लड़की को छेड़ने वाले सपाइयों को चौराहे पर जूते लात-घूंसे से उपचार करने पर सपा सांसद ने कहा कि अगर वह सपा वालों को इंगित कर रहे हैं तो हम यह कहना चाहेंगे कि मुख्यमंत्री जी ने ही चिन्मयानंद के ऊपर जो मुकदमे थे वह वापस लिए हैं. कुलदीप सेंगर को आपका ही संरक्षण प्राप्त था. चिन्मयानंद की तो वह फिल्म सब ने देखी होगी जिसमें वह लड़की के साथ किस प्रकार का व्यवहार कर रहे थे और कुलदीप सेंगर के बारे में क्या-क्या हुआ? मुझे कहने की जरूरत नहीं है वह भी भाजपाई थे. 

जावेद अली ने कहा कि योगी जी उनके खिलाफ ऐसी कार्यवाही करते तो आज कहने के हकदार होते. सपा सांसद ने कहा कि इस उप चुनाव में सपा 9 में से 8 विधान सभा जीतगी. भाजपा सिर्फ एक सीट ही जीत पायेगी. सपा सांसद ने AMU पर सुप्रीम के फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की और उन्होंने कहा कि इस फैसले से उन लोगों को हार का सामना करना पड़ा है जो अल्पसंख्यकों की शिक्षा और उनके शैक्षिक संस्थाओं के बारे में और संविधान के आर्टिकल 30 के बारे में तरह तरह की गलत अफवाहें फैलाते थे और उन्हें बहस का मुद्दा बनाते थे. 

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला संविधान के आर्टिकल 30 की भावना को पूरी तरह पुख्ता करता है. हमें उम्मीद है कि आगे भी सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्य बेंच जो फैसला लेगी उसके लिए भी इस फैसले ने मार्ग प्रशस्त किया है और वह इसे देखते हुए आगे फैसला लेगी. उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के यूपी विधानसभा उपचुनाव में संयुक्त चुनाव प्रचार पर कहा कि मुझे अभी इसकी जानकारी नहीं है लेकिन अगर इस तरह का कोई कार्यक्रम बनता है तो वह बहुत अच्छा होगा. 

नवंबर महीने में भी सर्दी गायब, तराई वाले इलाकों में दिखा कोहरा, जानें- कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड?  

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget