एक्सप्लोरर

वैलेंटाइन डे मनाने वाले हो जाएं सावधान, यूपी के इस शहर में हुआ लठ्ठ पूजन, दिया चेतावनी भरा संदेश

UP News: वैलेंटाइन डे से पहले राष्ट्र रक्षक समिति के पदाधिकारियों ने लठ्ठ पूजन कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने नारा देते हुए कहा- जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे शरीर का कोना-कोना.

Firozabad News: वैलेंटाइन डे से पहले फिरोजाबाद में राष्ट्र रक्षक समिति के पदाधिकारियों ने लठ्ठ पूजन कर विरोध प्रदर्शन किया. अटल पार्क के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच एवं महिला सुरक्षा समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. हालांकि इस तरह के विरोध प्रदर्शन कई शहरों में देखने को मिल रहे हैं.

इस दौरान समिति के सदस्यों ने होटल और रेस्टोरेंट में कथित रूप से अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो वे लाठी का इस्तेमाल भी करेंगे. कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि पहले वे कानून का सहारा लेंगे, लेकिन यदि आवश्यक हुआ तो अपनी तरफ से भी कार्रवाई करेंगे.

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने नया नारा दिया
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने एक नया नारा भी दिया- "जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे शरीर का कोना-कोना." मधुरामा वशिष्ठ, सहसंयोजक हिंदू जागरण मंच ने कहा कि "हमारी संस्कृति पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिन्हें सहन नहीं किया जाएगा. वैलेंटाइन डे जैसे पश्चिमी पर्व भारतीय मूल्यों को कमजोर कर रहे हैं."

वैलेंटाइन डे पर अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर प्रेम-प्रसंग करते हुए युवा दिख जाते हैं, जिन्हें रोकने के लिए कई बार पुलिस को बल से काम लेना पड़ता है. इसी वजह से फिरोजाबाद में भी राष्ट्र रक्षक समिति के लोगों ने अश्लीलता फैलाते हुए कपल्स को चेतावनी दी है, नहीं तो हमें लठ्ठ उठाना पड़ेगा.

महिला सुरक्षा समिति अध्यक्ष ने क्या कहा?
महिला सुरक्षा समिति की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने कहा, "आज की युवा पीढ़ी को बहकाया जा रहा है. यह अश्लीलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी." वहीं महानगर संयोजक रंजीत सिंह ने कहा, "हम पहले कानून का सहारा लेंगे, लेकिन अगर स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई तो राष्ट्र रक्षा के लिए हमें लाठी उठाने में संकोच नहीं होगा."

यह भी पढ़ें- महाकुंभ में शुरू हुआ बैल बचाओ अभियान, चलाया कोल्हू, चक्की भी लगाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget