एक्सप्लोरर

Firozabad News: फिरोजाबाद में बुजुर्गों और दिव्यांगों से घर-घर जाकर डलवाया गया वोट, जानिए- लोगों ने क्या कहा

Firozabad News: फिरोजाबाद जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को चुनाव होना है. इससे पहले यहां पर पीठासीन अधिकारी घर-घर जाकर बुजुर्गों और दिव्यांगों से वैलेट पेपर के जरिए वोट डलवा रहे हैं.

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को चुनाव होना है. इससे पहले यहां पर पीठासीन अधिकारी घर-घर जाकर बुजुर्गों और दिव्यांगों से बैलेट पेपर के जरिए वोट डलवा रहे हैं. प्रशासन की इस पहल से लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि ये बहुत अच्छा काम हुआ है, इससे उनका वोट भी खराब होने से बच गया.

बुजुर्गों से घर-घर जाकर डलवाया वोट

फिरोजाबाद विधानसभा की करें तो यहां पर 20 फरवरी को मतदान होगा लेकिन इससे पहले ही 11 फरवरी को दिव्यांग, बीमार और जो वोटर मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ होते हैं उन वोटरों के लिए फिरोजाबाद प्रशासन ने घर घर जाकर बैलेट पेपर से वोट डालने का काम किया. वोट डलवाने के लिए टीम सबसे पहले फिरोजाबाद के आर्य नगर में पहुंची जहां पलंग पर लेटी 87 वर्षीय महिला राधा देवी से वोट डलवाया. वोट डालने के बाद राधा देवी ने कहा कि ये बहुत अच्छी सुविधा हुई है जो घर-घर जाकर वोट डलवाया जा रहा है. इससे हमारा वोट खराब नहीं होगा.

प्रशासन के कदम से लोग खुश

इसके बाद पीठासीन अधिकारी आर्य नगर में ही 81 साल की प्रभा सरीन के घर पहुंचे जो चलने में असमर्थ थीं. अधिकारियों ने उनके वोट कमरे में ही जाकर डलवाया. प्रभा सरीन रिटायर्ड लेक्चरर हैं उनका कहना है कि वो फिरोजाबाद के कस्तूरबा इंटर कॉलेज में लेक्चरर थी. सन 2000 में रिटायर हुई, बीमारी के चलते अब वो बेड पर ही आ गई हैं. पहले व्हीलचेयर से वोट डालने जाती थी, लेकिन इस बार घर पर जब वोट डलवाने आए हैं यह बहुत अच्छी सुविधा है.

चार दिन तक चलेगी ये प्रक्रिया

फिरोजाबाद तहसील से आई इस टीम में 6 लोग मौजूद हैं. इनमें ARO प्रेमपाल सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, प्रथम मतदान अधिकारी अमर सिंह, माइक्रो ऑब्जर्वर देवेंद्र कुमार और परीक्षक शैलेंद्र सिंह मौजूद थे. इसमे आज दो टीम अलग-अलग जगह घर-घर मतदान कराने पहुंची. यह अभियान 4 दिन चलेगा. 36 बूथ हैं जिसमें 90 वोट डाले जाएंगे. 25 दिव्यांग और 65 वोट 80 साल से ऊपर के हैं. एआरओ प्रेमपाल का कहना है कि हमारी टीम घर-घर वोट डलवाने के लिए जा रही है.

ये भी पढ़ें- 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget