एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बलिया में बीजेपी के बागी सुरेंद्र सिंह को मिल गया टिकट, जानें किस पार्टी से

UP Election 2022: वीआईपी का टिकट मिलने के बाद सुरेंद्र सिंह ने कि वो गरीबों के सेवक हैं, इसलिए उन्होंने गरीबों की पार्टी ज्वाइन की है. उन्होंने कहा कि वीआईपी के अध्यक्ष उनके घर पर सिंबल देकर गए हैं.

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बैरिया सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें टिकट नहीं दिया है. बीजेपी ने उनकी जगह आनंद स्वरूप शुक्ल को टिकट दिया हैय इससे नाराज सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा है कि वो बैरिया से चुनाव जीतकर और बीजेपी उम्मीदवार को हराकर दिखाएंगे. सुरेंद्र सिंह को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने टिकट दिया है.

किस पार्टी से मिला है सुरेंद्र सिंह को टिकट

बिहार में निषाद-मल्लाहों की राजनीत करने वाली वीआईपी ने सुरेंद्र सिंह को टिकट दिया है. वीआईपी का टिकट मिलने के बाद सुरेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा, '' हम लोग गरीबों के सेवक हैं, इसलिए गरीबों की पार्टी ज्वाइन की है.'' उन्होंने कहा है कि वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके घर पर आकर उन्हें सिंबल देकर गए हैं. उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने मेरे सम्मान की रक्षा की है. उन्होंने कहा कि वो इस बार बलिया में बीजेपी को एक भी सीट जीतने नहीं देंगे. उन्होंने कहा है कि वो बैरिया में बीजेपी को 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से हरा कर दिखाएंगे.

UP Election 2022: मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोए बसपा प्रत्याशी इलियास अंसारी, सपा पर लगाए यह गंभीर आरोप

बीजेपी से टिकट कटने और किसी अन्य दल से टिकट के सवाल पर सुरेंद्र सिंह ने कहा था, "अगर कोई दल हमको सम्मानपूर्वक बुलाकर कहेगा कि आइए हमारी पार्टी से टिकट लेकर लड़ जाइए तो मैं विचार करूंगा और लड़ सकता हूं. लेकिन मैं किसी की याचना करने या पैर छूने वाला नहीं हूं." बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर सुरेंद्र सिंह ने इसका ठीकरा बलिया से बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर फोड़ा था. उन्होंने कहा था कि ये लड़ाई वीरेंद्र सिंह मस्त बनाम सुरेंद्र सिंह के चरित्र की है. 

सुरेंद्र सिंह के विवादित बयान

सुरेंद्र सिंह और विवादों का पुराना नाता रहा है. वो अपने उल-जुलूल बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने पिछले साल अक्तूबर में  बसपा प्रमुख मायावती को पैसों के पीछे भागने वाली नेता बता दिया था. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को औरंगजेब की परंपरा का नेता और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को जिन्ना का अवतार बताया था. यही नहीं उन्होंने पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए गोमूत्र पीने की सलाह दे दी थी.  

UP Election 2022: अयोध्या में घर-घर जाकर रामरज और प्रसाद बांट रही है RSS और VHP की टीम, जानिए कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget