एक्सप्लोरर

यूपी के 2 लाख स्कूली छात्रों को मिलेगी फाइनेंशियल और बिजनेस ट्रेनिंग, जानें प्लान

UPSDM की महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट प्रवीण' योजना के तहत छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण देने के लिए दो नए विशेष मॉड्यूल शामिल किए गए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर अभिनव पहल कर रही है. प्रदेश के स्कूली विद्यार्थी अब नियमित पढ़ाई और तकनीकी हुनर सीखने के साथ-साथ पैसों का सही प्रबंधन करने तथा भविष्य में अपना उद्यम/स्वरोजगार शुरू करने की बुनियादी समझ भी विकसित करेंगे. 

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) की महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट प्रवीण' योजना के तहत छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण देने के लिए दो नए विशेष मॉड्यूल शामिल किए गए हैं. इस महत्वपूर्ण पहल को अमलीजामा पहनाने के लिए मिशन निदेशक पुलकित खरे के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) और केंद्रीय उद्यमिता मंत्रालय के अधीन कार्यरत नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट (NIESBUD) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. 

यह भी पढ़ें: यूपी में दिव्यांग बच्चों के लिए खुलेंगे 28 नए डे केयर सेंटर, सरकार ने दी मंजूरी

इसके तहत एनएसई द्वारा वित्तीय कौशल तथा निस्बड द्वारा उद्यमिता विकास का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. दोनों मॉड्यूल दो-दो घंटे के हैं और इन्हें 24 अक्टूबर 2026 से प्रदेश भर में प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है. इसका मुख्य ध्येय विद्यार्थियों में कम उम्र से ही आर्थिक जागरूकता पैदा करना और उनके तकनीकी कौशल को स्वरोजगार से जोड़ना है.

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मांग-आधारित ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण

मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के अंतर्गत प्रदेश के 515 विद्यालयों के लगभग दो लाख छात्र-छात्राओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने का वृहद लक्ष्य निर्धारित किया है. इस दायरे में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), सर्वोदय विद्यालय और श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित 'अटल आवासीय विद्यालय' भी शामिल हैं. योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को नियमित स्कूली पाठ्यक्रम के साथ-साथ मांग-आधारित ट्रेडों में रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि 12वीं उत्तीर्ण करते ही उनके पास आजीविका के ठोस अवसर उपलब्ध हों.

पैसे के सही उपयोग और वित्तीय निर्णयों की समझ दी जाएगी

एनएसई द्वारा संचालित दो घंटे के वित्तीय कौशल मॉड्यूल के माध्यम से विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में पैसे के सही उपयोग और वित्तीय निर्णयों की समझ दी जाएगी. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय विशेषज्ञ बनाना नहीं, बल्कि उन्हें 'जरूरत और इच्छा' (नीड्स वर्सेज वांट्स) का अंतर समझाना, बचत की महत्ता बताना और उपलब्ध धनराशि का सुनियोजित उपयोग सिखाना है. यह बुनियादी समझ भविष्य में उन्हें आय, व्यय, पारिवारिक बजट और सुरक्षित निवेश जैसे महत्वपूर्ण विषयों में सक्षम बनाएगी.

नए कारोबारी विचारों को पहचानने और उन्हें अवसरों में बदलने की सोच होगी विकसित

निस्बड का दो घंटे का उद्यमिता विकास मॉड्यूल के माध्यम से छात्र-छात्राओं में नए कारोबारी विचारों को पहचानने और उन्हें बाजार के अवसरों में बदलने की उद्यमी सोच विकसित करेगा. इसके जरिए विद्यार्थी यह समझ सकेंगे कि सिलाई, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, ब्यूटी एंड वेलनेस या ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में सीखे गए हुनर के आधार पर अपना लघु व्यवसाय या स्टार्टअप कैसे शुरू किया जाए. इसमें समस्या की पहचान, संसाधनों का कुशल प्रबंधन, ग्राहकों की आवश्यकता का आकलन और प्रोजेक्ट प्लानिंग जैसे व्यावहारिक पहलू शामिल होंगे, जिससे युवा केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं बल्कि स्वरोजगार पैदा करने वाले बनें.

विद्यार्थियों को मिलेगा 360 डिग्री संपूर्ण प्रशिक्षण

योगी सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की मंशा के अनुरूप व्यावसायिक शिक्षा को माध्यमिक शिक्षा के साथ पूरी मजबूती से एकीकृत कर रही है. प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत विद्यार्थियों को पहले से ही 180 घंटे का तकनीकी ट्रेड प्रशिक्षण, 30 घंटे का सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण तथा 4 घंटे का एआई एवं डिजिटल कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अब इसमें 2 घंटे का वित्तीय कौशल और 2 घंटे का उद्यमिता विकास मॉड्यूल जुड़ जाने से विद्यार्थियों को 360 डिग्री संपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त होगा.

मिशन निदेशक ने बताया कि दोनों नए मॉड्यूल्स की विस्तृत अध्ययन सामग्री और रूपरेखा समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं को प्रेषित कर दी गई है तथा इसे कक्षा-कक्ष प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से संचालित करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में सुखोई, राफेल और मिराज के करतबों ने मोहा मन, गंगा के तटों पर उमड़ा जनसैलाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP में 7.7 अरब डॉलर के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार नौकरियों की उम्मीद
UP में 7.7 अरब डॉलर के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार नौकरियों की उम्मीद
यूपी में दिव्यांग बच्चों के लिए खुलेंगे 28 नए डे केयर सेंटर, सरकार ने दी मंजूरी
यूपी में दिव्यांग बच्चों के लिए खुलेंगे 28 नए डे केयर सेंटर, सरकार ने दी मंजूरी
वाराणसी में सुखोई, राफेल और मिराज के करतबों ने मोहा मन, गंगा के तटों पर उमड़ा जनसैलाब
वाराणसी में सुखोई, राफेल और मिराज के करतबों ने मोहा मन, गंगा के तटों पर उमड़ा जनसैलाब
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget