एक्सप्लोरर

सिपाही ने जान पर खेलकर 8 साल के बच्चे को कुएं से निकाला, फिर जो हुआ...पढ़ें खबर

फिरोजाबाद में पुलिस के सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर 8 साल के मासूम रोहित की जान बचाई. जब बच्चा कुएं से बाहर निकाला गया तो उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में बच्चे ने हैरान करने वाले खुलासे किए.

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में 10 फरवरी को थाना टूंडला के सिपाही शिव कुमार गौतम ने अपनी जान पर खेलकर 70 फीट गहरे कुएं से रस्सी के जरिए 8 साल के मासूम रोहित की जान बचाई थी. सिपाही के इस कारनामे की हर तरफ तारीफ भी हुई. लेकिन, जब इस पूरी घटना से पर्दा उठा तो मामला अपहरण की निकला.

पड़ोसी ने रची साजिश मामला थाना टूंडला के गांव चूल्हावली कै है, जहां 8 साल का रोहित अपने परिवार के साथ रह रहा था. पड़ोस में रहने वाले सूरज नाम के युवक ने रोहित का अपहरण किया और उसके पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी. इसमे उसका साथी श्यामवीर भी शामिल था. सूरज ने पड़ोसी होने का फायदा उठाया और रोहित को रुपए देने के बहाने उसका अपहरण कर लिया.

बच्चे को 70 फीट गहरे कुएं उतार दिया इतना ही नहीं रोहित को छिपाने के लिए सूरज ने रस्सी के जरिए उसे 70 फीट गहरे कुएं में नीचे उतार दिया. सूरज ने अपने साथी श्यामवीर से फिरौती का भी लेटर लिखवाया. रोहित के गायब होने के बाद परिवार वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस सक्रिय हुई. बच्चे को बनकट गांव के पास से 70 फीट गहरे कुएं से सिपाही शिव कुमार गौतम ने निकाला.

बच्चे ने बताई सच्चाई जब बच्चा मिल गया तो उससे पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान सूरज का नाम सामने आया जो उसका पड़ोसी है. पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने बच्चे का अपहरण 10 लाख की फिरौती के लिए किया था. आरोपी ने बताया कि फिरौती का लेटर उसने अपने साथी श्यामवीर से तैयार करवाया था. पुलिस को सूरज के साथी श्यामवीर की तलाश है.

एक आरोपी फरार एसएसपी अजय कुमार पांडे के मुताबिक बच्चे को कुएं से पुलिसकर्मी ने निकाला था. जब इस घटना की तफ्तीश की गई तो अपहरण का मामला निकला. अपहरण 10 लाख रुपए की फिरौती के लिए किया गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में श्यामवीर नाम का शख्स भी शामिल है, जिसने फिरौती की रकम मांगने के लिए लेटर लिखा था. श्यामवीर फरार है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

दो महीने से कम वक्त में 20 लाख रोजगार के अवसर देगी योगी सरकार

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी वीजा और एयर टिकट देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget