एक्सप्लोरर

दो महीने से कम वक्त में 20 लाख रोजगार के अवसर देगी योगी सरकार

सभी जिलों को अपना जिला स्तरीय रोजगार प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. ये प्लान तैयार करने के लिए सभी को एक हफ्ते का वक्त दिया गया है.

लखनऊ: योगी सरकार दो महीने से भी कम वक्त में करीब 20 लाख रोज़गार व स्वरोजगार के अवसर देगी. इसके लिए मिशन रोजगार को और अधिक रफ्तार से चलाने के निर्देश दिये गए हैं. खुद मुख्य सचिव इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इसी के तहत अब सभी जिलों को अपना जिला स्तरीय रोजगार प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. यानी हर जिले को अपना रोजगार प्लान बनाना है कि वो आने वाले समय मे कहां कितना रोजगार दिलाएंगे. ये प्लान तैयार करने के लिए सभी को एक हफ्ते का वक्त दिया गया है.

असल मे योगी सरकार ने 31 मार्च तक प्रदेश में 50 लाख रोजगार देने का लक्ष्य तय किया हुआ है. इनमे आउटसोर्सिंग, संविदा भी शामिल हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार इसमे से 30 लाख से अधिक रोज़गार व स्वरोजगार दिए जा चुके हैं. इसमे से कुल 30,02,251 रोजगार व स्वरोजगार 16 विभागों के हैं. हाल ही में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक आयोग की कार्यकारी परिषद की बैठक की. इसमे मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत गठित जिला रोजगार समितियों की साप्ताहिक बैठकें हों. प्रत्येक जनपद अपना रोजगार प्लान बनाकर आगे की रणनीति पर काम करे. सभी विभागों से मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत नोडल अधिकारी नामित कर रोजगार की कार्ययोजना अपलोड करने को कहा गया है. कार्रवाई सिर्फ कागजों तक में न रहे इसके लिए पोर्टल पर रोजगार से सम्बन्धित डाटा की प्रविष्टि की समीक्षा किये जाने के भी निर्देश दिये गए हैं.

- वर्तमान वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक 50 लाख रोज़गार देने का लक्ष्य - अब तक 30,02,251 रोजगार व स्वरोजगार का सृजन हो चुका - इसमें 97,054 सरकारी नौकरियां, 89,473 आउटसोर्सिंग, 36,995 संविदा की भर्तियां - 8,01,485 स्वरोजगार, 19,14,247 निजी क्षेत्र के रोज़गार, 62997 कौशल प्रशिक्षण से रोज़गार शामिल - सभी जिलों को 1 हफ्ते में रोजगार प्लान बनाने के निर्देश

भर्ती में पारदर्शिता के लिए मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आउटसोर्सिंग के पदों पर भर्ती के लिए जेम पोर्टल से ही वेण्डर का चयन करने के निर्देश दिए है. इसके लिए वेण्डर सेवायोजन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे. इसके बाद वेंडर विभिन्न रिक्तियां सेवायोजन पोर्टल पर अपलोड करेंगे. जितनी वेकैंसी होगी उससे तीन गुना अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल से उपलब्ध हो जायेंगे. इन्हीं अभ्यर्थियों में से वेंडर चयन कर सम्बन्धित विभाग को मैनपावर उपलब्ध कराएगा. चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम भी सेवायोजन पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा. अगर वेंडर सेवायोजन पोर्टल से मैनपॉवर नहीं लेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

- बस्ती, बिजनौर, चन्दौली, शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर में जिला रोजगार समिति की सबसे अधिक बैठकें कर कार्यवृत्त पोर्टल पर अपलोड किया गया है - 20 विभागों ने 2579 आउटसोर्सिंग की वेकैंसी पोर्टल पर अपलोड की हैं - भारत सरकार के उन्नति पोर्टल से भी रोजगार संगम पोर्टल का इंटीग्रेशन किया जा रहा है - 31 जनवरी, 2021 तक 694 रोजगार मेलों के माध्यम से 83,826 बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित कराया गया है.

यह भी पढ़ें-

योगी सरकार के हेलीकॉप्टर से प्रियंका गांधी पर हुई संगम में फूलों की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget