एक्सप्लोरर

UP News: फिरोजाबाद में 650 महिलाओं ने बनाई आलू के चिप्स बनाने वाली कंपनी, जानें- कैसे शुरू हुआ कारवां

Firozabad News: यूपी के फिरोजबाद में 650 महिलाओं ने चिप्स बनाने की कंपनी बनाई है. फिरोजाबाद में आलू की अच्छी-खासी पैदावार होती है, जिसका फायदा इन महिलाओं ने उठाया है.

Firozabad Chips Comapany: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) शहर में 650 महिलाओं ने मिलकर आलू के चिप्स बनाने वाली कंपनी बनाई है. ‘आर्क चिप्स’ नाम की यह कंपनी ऐसी पहली कंपनी है जिसमें सभी दस निदेशक और सभी शेयरधारक महिलाएं हैं. फिरोजाबाद में आलू की अच्छी-खासी पैदावार होती है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जिले में हर साल करीब 1.40 करोड़ क्विंटल आलू का उत्पादन होता है. यहां स्थानीय स्तर पर अब तक आलू चिप्स बनाने का कोई कारखाना नहीं था लेकिन अब इसे अपना स्थानीय चिप्स कारखाना मिल गया है. इसे 650 महिलाओं ने मिलकर बनाया है.

‘आर्क चिप्स’ कारखाना शिकोहाबाद इलाके में स्थित है. इमसें 10 निदेशक और 650 शेयरधारक हैं और ये सभी महिलाएं हैं. ये महिलाएं एक स्वयं-सहायता समूह से जुड़ी हैं और विशेष बात यह है कि इनमें से किसी को भी व्यवसाय करने का अनुभव नहीं है. इसके अलावा इनमें से गिनी-चुनी महिलाओं ने ही स्कूल के आगे पढ़ाई की है. पिछले वर्ष अप्रैल में कारखाना लगाने के लिए प्रत्येक महिला ने 3,000 रुपये का योगदान दिया जबकि निदेशकों ने बैंक से अतिरिक्त कर्ज लिया. आलू चिप्स का पहला पैकेट नवंबर 2021 में तैयार हुआ और तब से यह कंपनी छह लाख पैकेट तैयार कर चुकी है.

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- यूपी में एक लाख से अधिक लाउडस्पीकर उतारे गये, दोबारा न लगने पाएं

फिरोजबाद सीडीओ ने कही ये बात

कंपनी के निदेशकों में से एक 32 वर्षीय साधना यादव कहती हैं, ‘‘जो लोग पहले हमारा मजाक बनाते थे, आज वे हमें सम्मान की नजर से देखते हैं. वही लोग कहते हैं कि देखो, महिलाओं ने क्या कमाल कर दिखाया है.’’ फिरोजाबाद के मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौर ने कहा, ‘‘स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार चिप्स के बारे में यह कल्पना की जाती है कि ये पारदर्शी पैकेट में मिलने वाले चिप्स होंगे लेकिन आर्क चिप्स ने इस धारणा को तोड़ा. ये चिप्स स्वाद और पैकेजिंग के मामले में कई बड़े ब्रांड से भी बेहतर हैं.’’

जानिए क्या है वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद का पूरा विवाद, क्यों 31 साल बाद भी शुरू नहीं हो सकी है मुकदमें की सुनवाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget