एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: 124 पंचायतों में बन रहे हरे भरे पार्क, लाइब्रेरी बनाने की पहल, DM ने दिए निर्देश

फिरोजाबाद जिला प्रशासन केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत के कायाकल्प के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. जनपद भर की 175 पंचायत को प्रथम चरण में पुस्तकालय के लिए भी चयनित किया गया है.

Firozabad News: केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की ग्राम स्वराज की कल्पना को जमीन पर भी साकार करने के लिए अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं. ग्राम पंचायत के कायाकल्प में हर प्रकार के संसाधनों को गांव तक पहुंचाने की कवायद जोरों पर है. फिरोजाबाद जिला प्रशासन केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत के कायाकल्प के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. ग्राम पंचायत की कायाकल्प के लिए जिला प्रशासन ने 124 पंचायतों में मनरेगा के जरिए ग्राम समाज की जमीनों में पार्क विकसित करने के लिए एक खाका खींचकर उसे मूर्त रूप देने का काम शुरू कर दिया है. 

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि जनपद भर की 543 ग्राम पंचायत में से 124 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के माध्यम से पार्कों का निर्माण किया जा रहा है. इन पार्कों को शहरी तर्ज पर सभी सुविधाओं से संपन्न करते हुए अच्छे-अच्छे पेड़ पौधे लगाकर विकसित किया जाएगा. जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 27 ग्राम पंचायत में इस तरह के पार्क विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है और अंतिम चरण में है. 

जिले के 175 ग्राम पंचायतों में बन रहे पुस्तकालय 
जिलाधिकारी के मुताबिक जनपद भर की 175 पंचायत को प्रथम चरण में पुस्तकालय के लिए भी चयनित किया गया है. इन ग्राम पंचायत में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुस्तकालय खोले जा रहे हैं. इन पुस्तकालय में बच्चों के मानसिक विकास के लिए हिंदी व अंग्रेजी की पुस्तकों का संकलन होगा. साथ ही साथ इन पुस्तकालयों में प्रतिदिन हिंदी व अंग्रेजी के प्रमुख समाचार पत्रों को भी उपलब्ध कराया जाएगा.

जिलाधिकारी के मुताबिक जनपद की सभी ग्राम पंचायत में इस प्रकार के पुस्तकालय खोले जाएंगे. इन ग्राम पंचायत में बने पत्रकालयों में विद्युत व्यवस्था भी सुचारू रूप से की जाएगी. विद्युत कटौती के दौरान यहां विद्युत व्यवस्था के लिए इनवर्टर भी लगाए जाएंगे.

जिलाधिकारी ने इस मामले में डीसी मनरेगा से ग्राम पंचायत का मौके से निरीक्षण कर पुस्तकालय और पार्को की रिपोर्ट मांगी है. जिलाधिकारी रमेश रंजन ने डीसी मनरेगा को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जल्द से जल्द इन पार्कों और पुस्तकालय को पूर्ण कराकर लोकार्पित किया जाए. 

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- बस्ती: बंद पड़े स्कूल में जला हुआ मिला प्रबंधक का शव! गावों वालों के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget