एक्सप्लोरर

गोंडा में रिफिलिंग के दौरान एक के बाद एक 12 सिलेंडरों में विस्फोट, इलाके में मचा हड़कंप

गोंडा में एक दुकान पर अवैध रूप से रिफिलिंग के दौरान एक के बाद एक 12 सिलेंडर में विस्फोट से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सिलेंडर भरने के दौरान हुआ.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर बाजार में एक दुकान में अवैध तरीके से रिफलिंग करते समय एक के बाद एक 12 सिलेंडरों में ब्‍लास्‍ट हुआ. सिलेंडर के धमाके से पूरा इलाका दहला उठा. अचानक तेज धमाके की आवाज से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई.

अवैध तरीके से होती थी रिफिलिंग

बताया जा रहा है कि, दुकान में अवैध तरीके से गैस रिफलिंग होती थी. इस दुकान में रखे गए गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया. भीषण धमाके से दुकान की छत उड़ गई. वहीं आसपास की दुकानों को खाली करवा दिया गया है. पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं घटना की सूचना पर मौके पर डीएम मार्कण्डेय शाही, एसडीएम तरबगंज, नायाब तहसीलदार, सीओ तरबगंज सहित स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

डीएम ने कहा-कानूनी कार्रवाई होगी

डीएम मार्कण्डेय शाही से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि, उमरिबेगमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदमपुर बाजार में एक दुकान में अवैध तरीके से 5 किलो के सिलेंडर रख कर बेचा जा रहा था. उस दुकान में आग लगी, जिसके बाद अगल बगल की दुकानों में आग फैल गयी. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है. नुकसान का राजस्व विभाग की टीम आंकलन कर रही है. जिस दुकान में अवैध तरीके से सिलेंडर बेचा जा रहा उस दुकान के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

लखनऊ में आपसी विवाद के बाद दबंगों ने की फायरिंग, दो घायल, मौके से फरार आरोपी

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget