एक्सप्लोरर

Ghaziabad: गाजियाबाद में महिला ई-रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी को पीटा, जानें- क्या है मामला

UP News: महिला ई-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर पुलिस उपनिरीक्षक के साथ मारपीट के साथ-साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया. महिला को गिरफ्तार करने के अलावा ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है.

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में अवैध रूप से पार्क किये गये ई-रिक्शा को हटा रहे एक यातायात पुलिस उपनिरीक्षक की एक महिला ई-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर चप्पलों से पिटाई कर दी. पुलिस ने बुधवार (11 अक्टूबर) को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना इंदिरापुरम के छिजारसी गांव तटबंध रोड कट के पास की है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

यातायात के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि उपनिरीक्षक विजय कांत सिंह मंगलवार को हेड कांस्‍टेबल दिलीप कुमार के साथ पुलिस अवरोधक के पास ड्यूटी पर थे. जब सिंह ने महिला चालक मिथलेश को सड़क खाली करने के लिए कहा तो उसने पुलिस के निर्देशों पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण सड़क अवरुद्ध हो गई. 

उपनिरीक्षक को दिया धक्का

उन्‍होंने बताया कि इस बीच महिला चालक हिंसक हो गई और उपनिरीक्षक के कंधे से पुलिस स्टार उतार दिए और वायरलेस सेट को सड़क पर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया, उसने उपनिरीक्षक को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गये और उनकी रीढ़ की हड्डी में चोटें आईं. 

अभद्र भाषा का किया प्रयोग

एडीसीपी ने बताया कि महिला ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, चप्पल लहराई और मौके से भाग गई. उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने उसका ई रिक्शा जब्त कर लिया जो बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहा था. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

पुलिस ने मिथलेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 332 (सरकारी कार्य में व्‍यवधान), 323 (स्‍वेच्‍छा से किसी को चोट पहुंचाना), 504 (शांतिभंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) 427 (शरारतपूर्ण आचरण से 50 रुपये से अधिक की क्षति), 341 (किसी को गलत तरीके से रोकना) और 393 (लूट करने का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. कुशवाहा ने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand: पीएम मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर, आदि कैलाश के करेंगे दर्शन, 4200 करोड़ की देंगे सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
देहरादून: प्रेमनगर के जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, SSP ने गठित की विशेष टीमें
देहरादून: प्रेमनगर के जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, SSP ने गठित की विशेष टीमें
LPG की किल्लत के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'सरकार के फैसले तो सही हैं लेकिन...'
LPG की किल्लत के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'सरकार के फैसले तो सही हैं लेकिन...'
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जापान ने लिया बड़ा फैसला, ईरान को अमेरिका ने दी धमकी
Live: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जापान ने लिया बड़ा फैसला, ईरान को अमेरिका ने दी धमकी
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget