एक्सप्लोरर

Uttarakhand: पीएम मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर, आदि कैलाश के करेंगे दर्शन, 4200 करोड़ की देंगे सौगात

PM Modi Uttarakhand Visit: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के दौरे पर गुरुवार को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पिथौरागढ़ शहर तैयार है. पीएम प्रदेश वासियों को करोड़ों की सौगात देंगे.

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार (12 अक्टूबर) को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आ रहे हैं. यहां वो 4200 करोड़ों की सौगात देंगे. साथ ही भोलेनाथ का आशीर्वाद भी लेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी पहले पिथौरागढ़ पहुंचकर आदि कैलाश के दर्शन करेंगे. इसके बाद जागेश्वर धाम जाएंगे. पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े नौ बजे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे जहां वे स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे. वो स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी देखेंगे और सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों के साथ बातचीत भी करेंगे. 

पीएम ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम ने उत्तराखंड आने से पहले गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड के जन-जन के कल्याण और राज्य के तेज विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. इसे और गति देने के लिए पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा. यहां के गुंजी गांव में लोगों से संवाद का सुअवसर भी मिलेगा. अपने इस दौरे में आध्यात्मिक महत्त्व के पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन की भी उत्सुकता से प्रतीक्षा है. 

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे जहां वो जागेश्वर धाम जाकर बाबा की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेंगे. लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में लगभग 224 पत्थर के मंदिर हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे जहां वे ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 4200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.  

स्वागत के लिए पिथौरागढ़ शहर तैयार

पीएम मोदी के स्वागत के लिए पिथौरागढ़ शहर तैयार है. जहां नैनी सैनी हवाईअड्डे से जनसभा स्थल तक छह किलोमीटर लंबी सड़क को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियों को दर्शाते भित्तिचित्रों और चित्रकारी से सजाया गया है. प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. 

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी 12 अक्टूबर को आदि कैलाश और पार्वती ताल के दर्शन करेंगे. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जी इस क्षेत्र को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे और उनके आगमन से आदि कैलाश पर्यटन क्षेत्र को भी एक नई पहचान प्राप्त होगी."

ये भी पढ़ें- 

Ayodhya: राम मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा, वीकली छुट्टी और आवास भत्ता भी मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget