एक्सप्लोरर

UP: मंत्री बोले- कोरोना की तीसरी लहर से पहले पूरी कर ली गई हैं तैयारियां, तेजी से चल रहा है वैक्सीनेशन का काम

यूपी के फतेहपुर जिले में कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ऑक्सीजन प्लांट प्रत्येक जिले में लगवा रही है. कोरोना की तीसरी लहार आने से पहले तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. 

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर जिले में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी रामनरेश अग्निहोत्री ने झारखंड के सीएम की तरफ से कफन के लिए पैसे दिए जाने के बयान पर कहा कि झारखंड सरकार को इस प्रकार का काम नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कफन सम्मान से जुड़ा हुआ विषय है. आदमी अपना जेवर बेचता है, कर्ज लेकर आता है और कफन का इंतजाम करता है. ये बुजुर्गियत आस्था है कि लोग अपने पैसों से कफन का इंतजाम कर मृत प्रियजन की अंतिम विदाई करते हैं.

ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी
रामनरेश अग्निहोत्री ने बृहस्पतिवार को फतेहपुर में जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि जिले में 6 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं, जिससे जिले में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होने पाएगी. केंद्र और प्रदेश सरकार ऑक्सीजन प्लांट प्रत्येक जिले में लगवा रही है और कोरोना की तीसरी लहार आने से पहले तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. 

सरकार ने इंतजाम किए हैं 
मीडिया से वार्ता के दौरान ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों पर मंत्री ने कहा की ब्लैक फंगस कोई नई बीमारी नहीं है. बहुत पहले से है, जो लोग कोरोना के कारण इन्फेक्टेड हुए हैं और उनकी इम्यूनिटी वीक हो जाती है तो इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है. ब्लैक फंगस की स्थिति से निपटने के लिए सरकार की तरफ से व्यवस्था की जा रही है. 

तेजी से वैक्सीनेशन का काम चल रहा है
वैक्सीनेशन की कमी को विपक्ष लगातार मुद्दा बना रहा है इस सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया की विश्व के अंदर दूसरा बड़ा देश भारत है जहां इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन हुआ है. इतने बड़े देश में पूरी तरह से वैक्सीनेशन होने में समय लगेगा, एक साथ सबको वैक्सीन नहीं लग सकती है. लेकिन, काफी तेजी से वैक्सीनेशन का काम चल रहा है. कोशिश हो रही है कि पूरे देश में दिसंबर तक सभी लोगों को वैक्सीन लग जाए. 

विपक्ष उठा रहा है गलत मुद्दा
नदी किनारे दफन किए गए शवों को लेकर मंत्री ने कहा की आज ये नई चीज नहीं है. बहुत लोग ऐसे हैं जो जाति, धर्म, संप्रदाय मानते हैं. वो पहले से ही दफनाते रहे हैं. सारी डेड बॉडी कोरोना की नहीं हैं. लेकिन, कुछ कोरोना की भी हो सकती हैं. विपक्ष इस मामले पर गलत मुद्दा बना रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

अखिलेश यादव का आरोप- कोरोना काल में राहत पहुंचाते नजर नहीं आ रहे बीजेपी और संघ के कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget