एक्सप्लोरर

फतेहपुर: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बैलेट से चुनाव हो तो बीजेपी को उसकी सच्चाई दिख जाएगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले जो कहते हैं वो करते नहीं हैं.

फतेहपुर: सोमवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम फतेहपुर पहुंचे. जिला मुख्यालय आने पर जिला अध्यक्ष सहित सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया. सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने स्नातक चुनाव में प्रत्याशी को जिताने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि 2022 में सपा-प्रसपा की सरकार प्रदेश में बनेगी.

ईवीएम पर उठाए सवाल सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बैलेट से चुनाव हो तो बीजेपी को उसकी सच्चाई दिख जाएगी. बीजेपी ने 2017 में कहा था कि प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया जाएगा, सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी, अपराध मुक्त प्रदेश होगा लेकिन प्रदेश में सरकार बनने के बाद प्रदेश में अपराध बढ़ा गया, सड़कों में आज भी गड्ढे हैं, भ्रष्टाचार और बढ़ा गया है, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.

बैलेट पेपर से चुनाव की मांग मीडिया से बात करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से बिहार चुनाव में ईवीएम में खेल किया गया है समाजवादी पार्टी इसका विरोध कर बैलेट पेपर से चुनाव की मांग कर रही है. उन्होंने अखिलेश यादव की तरफ से प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के शिवपाल सिंह को मंत्री बनाए जाने पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले का सभी समाजवादी पार्टी के लोग स्वागत करते हैं. अगर अध्यक्ष जी ने फैसला लिया है तो उसका वो समर्थन करते हैं.

बीजेपी पर साधा निशाना सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने प्रदेश में बढ़ रहे क्राइम को लेकर बीजेपी पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले जो कहते हैं वो करते नहीं हैं. प्रदेश की जनता इस सरकार परेशान है और क्राइम का ग्राफ बढ़ा है. जनता बदलाव चाहती है.

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान की जेल में 8 साल काटने के बाद वतन लौटे शमसुद्दीन, बोले- हिंदुस्तानियों के साथ होता है बुरा बर्ताव

UP: स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा- मार्च से पहले जनवरी में भी उपलब्ध हो सकती है कोरोना की वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget