एक्सप्लोरर

UP Crime: फतेहपुर में ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, किसान के सामान भी गायब 

Murder in Fatehpur:मृतक किसान के बेटे ने बताया कि उसके पिता रोज की तरह खेत में सो रहे थे. उनकी हत्या की गई है. पुलिस को घटनास्थल में खून से लगी कुल्हाड़ी भी मिली है.

Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर जिले के तलकपुर मजरे मवइया गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. किसान की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है. 

शव देखते ही मचा हड़कंप
जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के तलकापुर मजरे मवइया गांव में किसान छत्रपाल अपने खेत में लगे ट्यूबवेल में सो रहा था. वह ट्यूबवेल की रखवाली करता था. इसी दौरान उसके सिर में कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. किसान छत्रपाल का खून से लथपथ शव देखने के बाद से गांव में हड़कंप मचा रहा. लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, किसान के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही. 

खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद
मृतक किसान के बेटे ने बताया कि उसके पिता रोज की तरह खेत में सो रहे थे. उनकी हत्या की गई है. पुलिस को घटनास्थल में खून से लगी कुल्हाड़ी भी मिली है. किसान के बेटे के बेटे के अनुसार उसके पिता के हाथो में अंगूठी और सोने की चेन गायब है. उनके पास 10 से 15 हजार रुपये भी रहते थे, जो नहीं मिले हैं. उसने बताया कि पिता का मोबाइल भी गायब है.

गांववालों ने कहा, बदमाशों ने की हत्या
गांव वालों के मुताबिक मृतक किसान छत्रपाल की बदमाशों ने उनकी हत्या की है. इस घटना के बारे में एडिशलन एसपी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है. हत्या के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है. शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Mission 2024: यूपी के BJP संगठन में जल्द होने वाला है फेरबदल, दो से तीन दिन में हो सकता है एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget