एक्सप्लोरर

Mission 2024: यूपी के BJP संगठन में जल्द होने वाला है फेरबदल, दो से तीन दिन में हो सकता है एलान

UP News: काफी समय से चर्चा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपनी नई टीम तैयार कर रही है. चर्चा इस बात की है कि ये लिस्ट लगभग फाइनल हो चुकी है और 2 से 3 दिनों में नामों का एलान हो सकता है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीजेपी इन दिनों मिशन 2024 में जोर शोर से जुटी हुई है और इसके लिए पार्टी लगातार अपनी रणनीति तैयार कर रही है वहीं चुनाव के लिए बीजेपी की नई टीम को लेकर भी काफी दिनों से चर्चा चल रही है, लेकिन अब यह माना जा रहा है कि ये इंतजार चंद दिनों में खत्म हो जाएगा और दो से 3 दिन के भीतर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की नई टीम का ऐलान हो जाएगा. बीजेपी की प्रदेश टीम से लेकर मोर्चे क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष मीडिया तक की टीम में यह बदलाव देखने को मिलेगा.

उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन में फेरबदल जल्द होने वाला है. माना जा रहा है कि 28 फरवरी तक बीजेपी की टीम का पुनर्गठन हो जाएगा. काफी समय से चर्चा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपनी नई टीम तैयार कर रही है. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नई टीम का गठन किया जाएगा. चर्चा इस बात की है कि ये लिस्ट लगभग फाइनल हो चुकी है, और दो से तीन दिन के भीतर ही इसका ऐलान किया जा सकता है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भी हुई उसमें प्रदेश की टीम को लेकर चर्चा की गई.

वर्तमान में पार्टी की यह है स्थिति 
ये भी कहा जा रहा है कि ये नाम शीर्ष नेतृत्व को स्वीकृति के लिए भी भेजे गए हैं क्योंकि शनिवार को ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मापाल सिंह दिल्ली भी पहुंच गए. अगर बीजेपी संगठन की बात करें तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जो प्रदेश की टीम है उसमें प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन को लेकर कुल 42 सदस्य होते हैं जिसमें 18 उपाध्यक्ष के पद है,  8 महामंत्री होते हैं महामंत्री संगठन को मिलाकर, 15 प्रदेश मंत्री होते हैं.

अभी जो प्रदेश की टीम है उसमें उपाध्यक्ष जो हैं उनमें लक्ष्मणाचार्य अब राज्यपाल बन गए हैं जबकि 4 महिला उपाध्यक्ष है, और दो उपाध्यक्ष सरकार में मंत्री हैं। माना जा रहा है कि 18 उपाध्यक्ष में से तकरीबन आधे नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं. वहीं महामंत्रियों की बात करें तो इनमें एक सरकार में मंत्री हैं और एक महिला सदस्य महामंत्री हैं.

7 मोर्चों में से एक है महिला मोर्चा
माना जा रहा है कि यहां भी तकरीबन 3 से 4 नए चेहरों को नई टीम में जगह मिल सकती है जबकि अगर प्रदेश मंत्रियों की बात करें तो उनकी कुल संख्या 15 है, जिनमें 5 महिला सदस्य हैं और इसमें भी इस बात की चर्चा है कि तकरीबन 6 से 7 नए नाम प्रदेश मंत्री के तौर पर शामिल किए जा सकते हैं. वहीं अगर बीजेपी के मोर्चों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी के अलग-अलग कुल 7 मोर्चे हैं जिनमें एक महिला मोर्चा है और एक मोर्चे के अध्यक्ष सरकार में मंत्री हैं.

माना जा रहा है कि यहां पर भी आधे से ज्यादा चेहरे बदल सकते हैं. इसके अलावा बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को 6 क्षेत्रों में बांटा है.इनमें भी कई क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता हैं और कई क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं जबकि अगर बीजेपी की मीडिया टीम की बात करें तो कुल प्रवक्ताओं की संख्या 15 है, और जो नई टीम की घोषणा होगी उसमें कहा जा रहा है कि इस बार यह संख्या कुछ कम हो सकती है और कुछ पुराने चेहरों की जगह नए चेहरों को पार्टी मौका दे सकती है.  इतना ही नहीं जिला अध्यक्ष स्तर पर भी ये बदलाव देखने को मिलेंगे और फिर मंडल अध्यक्ष भी जल्द बदले जाएंगे यानी 2024 में मिशन 80 के लिए बीजेपी अपनी नई टीम के साथ जल्द तैयार नजर आएगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Budget Session 2023: अखिलेश यादव ने पूछा- 'क्या फिल्म की शूटिंग है, बम और गोलियां चल रही हैं, कहां है डबल इंजन?'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget